India Vs Sri Lanka: धनंजय डिसिल्वा ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने WTC इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में श्रीलंकाई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
डिसिल्वा ने की पंत-जडेजा की बराबरी
डिसिल्वा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा 50 स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। वह संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। डिसिल्वा अब तक डब्ल्यूटीसी में 38 टेस्ट मैचों में 23 बार पचास प्लस पारी खेल चुके हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में 14 अर्धशतक और 9 शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंकाई रिकॉर्ड तोड़ डाला है। वह डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा पचास प्लस पारियां खेलने वाले श्रीलंकाई प्लेयर बन गए हैं। डिसिल्वा ने दिनेश चांदीमल (22) और दिमुथ करुणारत्ने (22) को पछाड़ा है। डब्ल्यूटीसी की शुरुआत 2019 में हुई थी। डिसिल्वा ने 2016 में टेस्ट डेब्यू किया। वहीं, भारतीय विकेटकीपर पंत (6 शतक, 17 अर्धशतक) ने डब्ल्यूटीसी में 41 टेस्ट में 23 और जडेजा ने 49 टेस्ट में 23 मर्तबा (पांच शतक, 18 अर्धशतक) पचास प्लस स्कोर बनाया है।
दिग्गज जो रूट लिस्ट में शीर्ष पर मौजूद
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने अब तक 77 टेस्ट में 46 बार ऐसा किया। रूट ने 23 शतकीय और 23 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ हैं। दोनों अब तक 35-35 मर्तबा पचास प्लस स्कोर बना चुके हैं। लाबुशेन ने 59 टेस्ट में 11 शतक और 24 अर्धशतक जमाए हैं। स्मिथ के बल्ले से 14 सेंचुरी और 21 फिफ्टी निकली हैं।
WTC में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर
46 – जो रूट (इंग्लैंड)
35 – मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)
35 – स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
30 – बाबर आजम (पाकिस्तान)
27 – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
26 – ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
24 – हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
24 – जैक क्रॉली (इंग्लैंड)
23 – रवींद्र जडेजा (भारत)
23 – ऋषभ पंत (भारत)
23 – धनंजय डिसिल्वा (श्रीलंका)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.