देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में आने वाले दिनों में कई दूसरे मॉडल की एंट्री होने वाली है। दरअसल, अगले कुछ महीने में टाटा, महिंद्रा, हुंडई और होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च करेंगी। इनमें से कई अफॉर्डेबल मॉडल भी होंगे।
1. टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स अपनी पहली अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार टिगोर ईवी को लंबे समय के पास अपडेट देने की तैयारी कर चुकी है. इस फेसलिफ्ट मॉडल में पतले LED DRLs और नए बंपर के साथ रीडिजाइन किया गया फ्रंट लुक मिलने की उम्मीद है। सेडान का ओवरऑल शेप वैसा ही रहने की संभावना है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग दिया जा सकता है। मैकेनिकल तौर पर, इसमें मौजूदा 26 kWh बैटरी पैक के ही जारी रहने की उम्मीद है। ये फुल चार्ज पर करीब 315Km की रेंज देती है। फेसलिफ्ट मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपए हो सकती है।
2. टाटा सफारी ईवी 7-सीटर EV
टाटा मोटर्स की अगली बड़ी इलेक्ट्रिक SUV सफारी ईवी होगी। यह कंपनी की पहली थ्री-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसके इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे टाटा की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में हैरियर ईवी से ऊपर रखा जाएगा। इसमें ICE-पावर्ड सफारी का बेसिक डिजाइन ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें कई EV-स्पेसिफिक स्टाइलिंग बदलाव होंगे। हाल की स्पाई फोटोज से यह भी पता चला है कि कंपनी सिएरा EV की तरह ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दे सकती है।
इस SUV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। वहीं, 80 kWh बैटरी पैक मिलने की भी खबरें हैं। इसमें 14.5-इंच का सैमसंग OLED टचस्क्रीन, लेवल 2+ ADAS, सेल्फ-पार्किंग, समन मोड, टेरेन मोड, डिजिटल IRVM और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें V2L और V2V फंक्शनैलिटी के साथ-साथ टाटा की Arcade.ev कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। सिएरा EV का सीधा मुकाबला महिंद्रा XEV 9S और हाल ही में लॉन्च हुई MG टॉमहॉक EV से होगा।
3. हुंडई HE1i EV
हुंडई भी भारत के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे इंटरनली HE1i कोडनेम दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि मॉडल को भारत में डिजाइन और लोकलाइजेशन किया जाएगा। मार्च 2027 तक इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। हालिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि मॉडल को 9 से 12 लाख रुपए की रेंज में पेश किया जा सकता है। HE1i क्रेटा इलेक्ट्रिक के नीचे होगी और यह एक सब-4-मीटर SUV होने की उम्मीद है। इसका प्रोडक्शन तमिलनाडु में हुंडई की श्रीपेरंबुदूर फेसिलिटी में किया जाएगा। इसमें 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।
4. महिंद्रा BE07
महिंद्रा की BE (बॉर्न इलेक्ट्रिक) SUV लाइनअप में अलगा मॉडल BE07 है। यह BE6 के बाद कंपनी की BE लाइनअप में दूसरा मॉडल बन जाएगा। कंपनी ने कहा है कि उसका अगला मुख्य EV लॉन्च कुछ तिमाहियों में होने वाला है। जिसका मतलब है कि हम इसे अगले साल की शुरुआत में देख सकते हैं। कूप-जैसे BE6 के विपरीत, BE07 का डिजाइन लंबा और अधिक सीधा होगा। इसे बेहतर रियर हेडरूम मिलेगा और इसे पारिवारिक खरीदारों के लिए अधिक व्यावहारिक बना देगा। इसमें C-शेप के LED DRLs, वर्टिकली स्थित हेडलैंप, फ्लश-फिटिंग डोर के हैंडल, एयरो-ऑप्टीमाइज्ड एलॉय और पीछे की तरफ LED DRLs की LED लाइटिंग सिग्नेचर मिलने की उम्मीद है।
5. होंडा 0 अल्फा
भारतीय बाजार को होंडा की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार है। जिसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्माीद है। हम बात कर रहे हैं होंडा 0 अल्फा कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन की। कंपनी अलग-अलग भारतीय ड्राइविंग और क्लाइमेंट कंडीशन में SUV का परीक्षण कर रही है। इसका प्रोडक्शन राजस्थान में होंडा की तापुकारा सुविधा में किया जाएगा। इसमें इंटीग्रेटेड हेडलैंप, स्पोर्टी बंपर, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड एलॉय व्हील, वर्टिकल टेल-लैंप और एक अपराइट टेलगेट के साथ एक बॉक्सी SUV डिजाइन मिलेगा। इसमें 65 kWh और 75 kWh के बीच दो LFP बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
