हिमालयन 440 में एडवेंचर-फोकस्ड 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक-व्हील कॉम्बिनेशन जारी रखा गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है, जबकि सीट की ऊंचाई 800mm है, जो काफी कम्फर्टेबल है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15 लीटर है।
हिमालयन का इंजन औह हार्डवेयर
हिमालयन 440 में एडवेंचर-फोकस्ड 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक-व्हील कॉम्बिनेशन जारी रखा गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है, जबकि सीट की ऊंचाई 800mm है, जो काफी कम्फर्टेबल है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15 लीटर है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में टू-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 300mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क शामिल है। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिसे कच्ची सड़कों पर चलाने के लिए स्विच किया जा सकता है।
हिमालयन 440 में एक नया 443cc सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 6,250 rpm पर 25.4 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे नए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसके रेश्यो में बदलाव किए गए हैं। रॉयल एनफील्ड का कहना है कि कम रेश्यो का मकसद कम स्पीड पर राइडिंग को आसान बनाना है, जबकि छठा गियर हाईवे पर कम्फर्ट क्रूजिंग करने में मदद करेगा।
इसके नीचे, हिमालयन 440 में अपग्रेडेड हाफ-डुप्लेक्स स्प्लिट-क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन में 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स हैं जो 200mm का ट्रैवल देते हैं। जबकि, पीछे लिंकेज-टाइप रियर मोनोशॉक है जिसमें 180mm का व्हील ट्रैवल मिलता है। मोटरसाइकिल के NVH लेवल में भी सुधार किया गया है।
डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
हिमालयन 440 की एक बात जिसने लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, वह इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल था। इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनसे पता चला कि ओरिजिनल हिमालयन 411 का खास मल्टी-पॉड डैशबोर्ड वापस नहीं आएगा। कंपनी ने हिमालयन 440 में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन और USB टाइप-C चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इस नई व्यवस्था से इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं, लेकिन लोगों के रिएक्शन से पता चलता है कि ओरिजिनल हिमालयन का अनोखा कॉकपिट कुछ शौकीनों के लिए मोटरसाइकिल के अट्रैक्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।
3 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे
हिमालयन 440 के कलर की बात करें तो इसमें सेला ब्लैक, मस्टैंग ब्राउन और नेलोंग व्हाइट जैसे 3 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआती प्रोडक्शन यूनिट्स में फ्यूल टैंक पर 10 साल की एनिवर्सरी का खास बैज भी होगा। रॉयल एनफील्ड कई तरह की एक्सेसरीज दे रही है, जिनमें हार्ड पैनियर्स, टॉप बॉक्स, टूरिंग सीट्स, एडवेंचर हैंडगार्ड्स, इंजन गार्ड्स और प्रोटेक्शन एक्सेसरीज शामिल हैं। हिमालयन नेमप्लेट ने अब मार्केट में एक दशक पूरा कर लिया है। कंपनी का कहना है कि ओरिजिनल हिमालयन और 2023 में लॉन्च हुई मौजूदा हिमालयन 450 की मिलाकर दुनिया भर में 3.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.