यशस्वी जायसवान ने अपने करियर में अब तक कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं और 30वां खेलने के लिए तैयार हैं। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने अपने सभी 29 मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेले हैं। 30वां मुकाबला भी अगल वेन्यू पर खेलेंगे।
ऐसा है यशस्वी जायसवाल का करियर
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक अपने करियर में 29 मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.75 की औसत के साथ कुल 2535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक और 7 शतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 214 रन है, उन्होंने अपने करियर में दो दोहरे शतक लगाए हैं। जायसवाल 6 बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर भी आउट हुए हैं। 66.11 की स्ट्राइक रेट से टेस्ट में बल्लेबाजी करने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 317 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 3 पारियों में गेंदबाजी की है। तीन पारियों में 1-1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए अपने कुल 3 ओवर में उन्होंने 18 रन दिए हैं और कोई विकेट नहीं मिला है।
सभी 29 मैच अलग-अलग वेन्यू पर
यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में अब तक जितने भी 29 टेस्ट मैच खेले हैं, वे सभी अलग-अलग वेन्यू पर हुए हैं। खास बात यह है कि वे श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में गॉल में अपने करियर का 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह भी एक अगल वेन्यू है। इससे पहले गॉल में यशस्वी जायसवान ने कभी टेस्ट नहीं खेला है। वे पहली बार इस पिच पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में यह रिकॉर्ड एकदम अनोखा नजर आता है कि करियर का 30वां मैच एक प्लेयर खेल रहा है लेकिन अभी तक स्टेडियम या ग्राउंड रिपीट नहीं हुआ है। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। आखिरी मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है। उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू भी 2023 में किया था और आखिरी मैच 2024 में खेला था। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला।
श्रीलंका के खिलाफ भारत का पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा। पहला मुकाबला गॉल में होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.