Latest Govt Jobs 2026: यूपीएसएसएससी ने उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवोदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार/संशोधन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट सर्वर पर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
शैक्षणिक योग्यता
पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ये योग्यताएं होना अनिवार्य है:
यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोरकार्ड: अभ्यर्थियों के पास आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का वैलिड स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसी PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी या कृषि विज्ञान विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की हो या पशुपालन व डेयरी में डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री हासिल की हो।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
मात्र 25 रुपये है आवेदन शुल्क
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आयोग ने सभी वर्गों (General, OBC, EWS, SC, ST) के लिए आवेदन शुल्क महज 25 रुपये तय किया है, जिसे ऑनलाइन मोड में चुकाया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनके PET मार्क्स के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।
मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विषय-विशेष मुख्य लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.