हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3
गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल हाउस ऑफ द ड्रैगन के पिछले दोनों सीजन को दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला था। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इसका तीसरा सीजन 22 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
अवतार: फायर एंड ऐश
हॉलीवुड की चर्चित फिल्म अवतार का तीसरा पार्ट अवतार: फायर एंड ऐश अब ओटीटी पर दस्तक दे रहा है। फिल्म देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के लिए अच्छी खबर है कि यह फिल्म 24 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट
यह एक 5 भागों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो अमेरिकी लोकतंत्र की उत्पत्ति और उसके विकास की यात्रा को दर्शाती है। आप इस ज्ञानवर्धक सीरीज को 25 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द बेयर सीजन 5
द बेयर के पिछले 4 सीजन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब इस सीरीज का पांचवां और लास्ट सीजन रिलीज होने जा रहा है। एक शेफ के स्ट्रगल और उसके लाइफ की मार्मिक कहानी को बयां करती यह सीरीज 25 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2
यह एक 12 साल के लड़के की कहानी है जो हवा और पानी को कंट्रोल करने की शक्तियां रखता है। इस फैंटेसी ड्रामा के पहले सीजन की अपार सफलता के बाद, दूसरा सीजन 25 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
लिटिल ब्रदर
जॉन सीना और एरिक एंड्रे अभिनीत फिल्म लिटिल ब्रदर एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म की कहानी 2 बिल्कुल अलग स्वभाव वाले भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का आनंद आप 25 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को सिनेमाघरों में काफी सराहना मिली थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म अब 26 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.