सावन सोमवार का व्रत करती हैं तो शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का स्नैक्स खाने का दिल करता है। लेकिन किचन में जाकर बनाना नहीं होता तो बस पहले से ही ये फलहारी नमकीन बनाकर रख लें, खाएं और व्रत में घरवालों को भी खिलाएं।
सावन सोमवार के दिन व्रत करती हैं तो शाम के समय कुछ रेडीमेड स्नैक्स की जरूरत पड़ जाती है। जो फलाहारी हो और घर वालों के साथ ही खुद के खाने के भी काम आए। अब अगर पहले सुछ नहीं बनाकर रखा तो व्रत वाले दिन आपका पूरा टाइम डबल ड्यूटी करने में ही निकल जाएगा। इसलिए पहले से ही इस नमकीन को बनाकर रख लें। थोड़ी सी तैयारी के साथ ही ये बनकर तैयार हो जाएगी और व्रत वाले दिन आपको अलग से मेहनत करने की या शाम के समय जल्दी से कुछ स्नैक्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस चाय बनाएं और साथ मूंगफली,काजू के साथ फ्राई इस नमकीन को सर्व करें। सारे घरवाले भी एंज्वॉय करेंगे और आपको भी अच्छा लगेगा। तो बस बनाकर रख लें फलाहारी नमकीन।
फलाहारी नमकीन की सामग्री
चार से पांच आलू
दो मुट्ठी मूंगफली
एक मुट्ठी काजू
थोड़े से किशमिश
भुना जीरा पाउडर
सेंधा नमक
तलने के लिए मूंगफली का तेल या देसी घी
फलाहारी नमकीन बनाने की रेसिपी
- फलहारी नमकीन बनाने की रेसिपी काफी आसान है।
- सबसे पहले आलूओं को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। फिर इन सारे आलू को काटने का प्रोसेस जान लें, जिससे लच्छेदार आलू कटिंग हो।
- सबसे पहले सारे आल को लंबाई में पूरा गोल आकार में पतले स्लाइस में काट लें।
- फिर इन सबको तीन से चार पानी से धो लें।
- फिर इन स्लाइस के चार से पांच टुकड़े हाथ में लें और फिर उसे पकड़कर पतले और लंबे साइज में काटें।
- इसी तरह से सारे गोल स्लाइस को इकट्ठा करें और पतले लंबे लच्छों में काट लें।
- बस अब इन सारे कटे हुए आलूओं को तीन से चार बार पानी से धो लें।
- जब ये अच्छी तरह से धुल जाएं और इनका स्टार्च निकल जाए।
- अब इन सारे आलू के लच्छों को अखबार पर फैला दें, पंखे के नीचे इसे फैलाएं और ऊपर से सुखे कपड़े की मदद से इन लच्छों को दबाकर सुखाते जाएं। जब इनका पानी अच्छे से सुख जाए तो ये फ्राई करने के लिए तैयार हैं।
- उतनी देर में मूंगफली निकाल लें। साथ ही काजू को दो भाग में काट दें और साथ ही बादाम को भी दो भाग में कर लें।
- अब कड़ाही में मूंगफली का तेल या देसी घी डालें और इसे गर्म हो जाने दें।
- जब गैस अच्छी गर्म हो जाए तो फटाफट से थोड़ा-थोड़ा आलू का लच्छा तेल में डालकर फ्राई करें और किसी टिश्यू पेपर पर निकाल लें। जिससे एक्स्ट्रा तेल सोख लें।
- एक बार जब सारे आलू फ्राई हो जाएं तो इसमे काजू, बादाम को फ्राई करके निकाल लें।
- साथ ही मूंगफली को भी फ्राई कर लें।
- किशमिश फ्राई करके सारी चीजों को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें।
- इसमे सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। तीखेपन के लिए काली मिर्च डालें और साथ ही मिठास के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी चीनी का पाउडर भी डाल दें।
- बस तैयार है टेस्टी फलाहारी नमकीन, इसे बनाना आसान है तो व्रत के पहले ही बनाकर रख लें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.