यह लॉन्च मर्सिडीज-बेंज इंडिया की ‘पावरट्रेन एग्नोस्टिक’ स्ट्रैटेजी को भी दिखाता है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी जरूरतों के हिसाब से इंटरनल कंबशन, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल चुनने का ऑप्शन मिलता है।
यह लॉन्च मर्सिडीज-बेंज इंडिया की ‘पावरट्रेन एग्नोस्टिक’ स्ट्रैटेजी को भी दिखाता है, जिसके तहत ग्राहकों को उनकी जरूरतों के हिसाब से इंटरनल कंबशन, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल चुनने का ऑप्शन मिलता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर के अनुसार, AMG E 53 हाइब्रिड में AMG से उम्मीद की जाने वाली परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्लग-इन हाइब्रिड की एफिशिएंसी और प्रैक्टिकैलिटी का मेल है, जिससे यह रोजाना आने-जाने और तेज स्पीड ड्राइविंग, दोनों के लिए बेहतरीन है।
मर्सिडीज-AMG E 53 पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
AMG E 53 हाइब्रिड 4MATIC+ में 3.0-लीटर, इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 449bhp की पावर देता है। इसके साथ 120kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो AMG SPEEDSHIFT TCT 9G ट्रांसमिशन में इंटीग्रेटेड है। दोनों मिलकर कुल 585bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं, जबकि RACE START फंक्शन पावर को कुछ समय के लिए बढ़ाकर 612bhp तक पहुंचा देता है। मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि यह सेडान सिर्फ 3.8 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250kmph तक जा सकती है। जो ग्राहक AMG ड्राइवर पैकेज चुनते हैं, वे टॉप स्पीड को 280kmph तक बढ़ा सकते हैं।
28.6kWh (21.2kWh इस्तेमाल करने लायक) की ग्रॉस कैपेसिटी वाले 400-वोल्ट बैटरी पैक की वजह से यह AMG सेडान प्योर इलेक्ट्रिक मोड में 100km (WLTP) से ज्यादा चल सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर कार को 140kmph तक की स्पीड दे सकती है। इसमें 11kW का AC ऑनबोर्ड चार्जर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। मर्सिडीज-बेंज का कहना है कि बैटरी को रोजाना की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और हाई-परफॉर्मेंस ऑपरेशन के बीच बैलेंस बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें तेज ड्राइविंग के दौरान इलेक्ट्रिक बूस्ट के लिए इसकी कैपेसिटी का एक हिस्सा सुरक्षित रखा जाता है। बैटरी एनर्जी रिकवर करने के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को भी सपोर्ट करती है।
AMG चेसिस और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी
AMG E 53 हाइब्रिड में AMG राइड कंट्रोल सस्पेंशन, AMG परफॉर्मेंस 4MATIC+ पूरी तरह से वेरिएबल ऑल-व्हील ड्राइव और एक्टिव रियर-एक्सल स्टीयरिंग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। बेहतर फुर्ती के लिए कम स्पीड पर पिछले पहिए सामने के पहियों के अपोडिट 2.5 डिग्री तक मुड़ सकते हैं और बेहतर स्टेबिलिटी के लिए तेज स्पीड पर उसी दिशा में मुड़ सकते हैं। ड्राइवर को कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, स्लिपरी और इंडिविजुअल जैसे ड्राइव मोड भी मिलते हैं। साथ ही, हाइब्रिड-स्पेसिफिक इलेक्ट्रिक और बैटरी होल्ड मोड भी हैं। AMG डायनामिक प्लस पैकेज में इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल्ड लिमिटेड-स्लिप रियर डिफरेंशियल, डायनामिक इंजन माउंट, AMG हाई-परफॉर्मेंस कम्पोजिट ब्रेक, AMG परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील और RACE START फंक्शन भी शामिल हैं।
मर्सिडीज-AMG E 53 का एक्सटीरियर और इंटीरियर
AMG E 53 हाइब्रिड में इल्युमिनिटेड होने वाली AMG-स्पेसिफिक ग्रिल, चौड़े फ्रंट फेंडर, बड़े कूलिंग डक्ट्स के साथ अग्रेसिव AMG फ्रंट बम्पर, “टर्बो हाइब्रिड” बैजिंग, AMG रियर डिफ्यूजर, स्पॉइलर लिप और चार गोल एग्जॉस्ट आउटलेट हैं। यह 20-इंच AMG एलॉय व्हील्स पर चलती है, जबकि AMG नाइट पैकेज II और डिजिटल लाइट सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाते हैं। इसमें 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो, केबिन में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल AMG स्पोर्ट्स सीट्स हैं जो ARTICO और MICROCUT अपहोल्स्ट्री में फिनिश की गई हैं। जिनमें रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलती है। साथ ही, AMG-स्पेसिफिक ग्राफिक्स और डिस्प्ले, AMG ट्रैक पेस, हाइब्रिड-स्पेसिफिक एनर्जी और चार्जिंग स्क्रीन, 17 स्पीकर और 730W आउटपुट वाला Burmester 4D सराउंड साउंड सिस्टम, रियर सनब्लाइंड और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड रियर विंडस्क्रीन ब्लाइंड भी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
