2022 में लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन ब्रेजा के लिए पहला बड़ा अपडेट है। कंपनी इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी पहले ही शुरू कर चुक है। ग्राहक 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन या फिर डीलर्स के पास जाकर भी बुक कर सकते हैं।
सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने कहा, “2016 में लॉन्च होने के बाद से ब्रेजा का शानदार सफर इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बना चुका है। 10 सालों में ब्रेजा ने 14 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता है, जो इसके बेहतरीन प्रोडक्ट और सेगमेंट में दबदबे का सबूत है। 2026 में नई ब्रेजा ग्राहकों के प्यार का एक बेहतरीन संगम होगी और उत्साह का एक नया आयाम खोलेगी। हम ग्राहकों को आज ही नई ब्रेजा बुक करने और इसे सबसे पहले एक्सपीरियंस करने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
नई 2026 ब्रेजा में क्या नया मिलने की उम्मीद?
इस फेसलिफ्ट में इंजन और केबिन के अंदर कई महत्वपूर्ण अपग्रेड किए जाएंगे। सबसे बड़े बदलावों में से एक मारुति सुजुकी के 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन का शामिल होना, जो पहले ही फ्रोंक्स में देखा जा चुका है। उस मॉडल में यह इंजन 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के भी लाइनअप में बने रहने की उम्मीद है। CNG वर्जन में एक बड़ा प्रैक्टिकल अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिसमें मौजूदा बूट-माउंटेड टैंक की जगह अंडरबॉडी-माउंटेड CNG सिलेंडर लगाया जा सकता है, जिससे सामान रखने की जगह बढ़ जाएगी। जैसा कि विक्टोरिस में देखा जाता है।
न्यू ब्रेजा के स्पाई शॉट्स से पता चला है कि इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जैसे कि अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई लाइटिंग और नए एलॉय व्हील डिजाइन शामिल हैं। उम्मीद है कि इसके केबिन में नई अपहोल्स्ट्री, नई ट्रिम फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और कम्फर्ट बढ़ाने वाले दूसरे अपग्रेड शामिल हैं।
टर्बो इंजन के बाद भी कम कीमत
फेसलिफ्ट का एक दिलचस्प पहलू टर्बो वैरिएंट की कीमत हो सकती है। हालांकि, 1.0-लीटर टर्बो इंजन, 1.2-लीटर तक के इंजन वाली 4 मीटर से छोटी पेट्रोल गाड़ियों के लिए लागू कम GST स्लैब के दायरे में आता है, इसलिए मारुति इन वैरिएंट की कीमत कॉम्पिटिटिव रख सकती है। न्यू ब्रेजा के वैरिएंट के हिसाब से फीचर्स और कीमतों की डिटेल 24 जुलाई, 2026 को सामने आएगी। यह अपडेटेड SUV इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV3XO, स्कोडा काइलक, टोयोटा टैसर और 4 मीटर से छोटी दूसरी SUV गाड़ियों को टक्कर देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
