महाराष्ट्र के नागपुर से एक दुखद मामला सामने आया है. एक रीजनल क्रकेट एसोसिएशन की टीम में नहीं चुने से हताश एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली. वह पिछले कई समय से खेल रही थी और मेहनत कर रही थी. उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह निराश थीं और कथित तौर पर गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लड़की ने अपनी परेशानियों के बारे में लिखा है.
सुसाइड करने वाली लड़की का नाम अदिति मोरेश्वर चौकांडे है. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले 2 सालों से कड़ी ट्रेनिंग कर रही थी लेकिन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) टीम में नहीं चुने जाने से निराश थीं. वह कथित तौर पर गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी. इस मामले की जांच बजाज नगर पुलिस कर रही है. कहा जा रहा है कि पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा है कि उसे क्या-क्या परेशानी हो रही थी और वह क्यों हताश थी.
पुलिस ने बताया कि अदितिमूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला कि रहने वाली थी. वह पिछले 2 सालों से नागपुर में रह रही थीं और सुर्वे क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही थी. उनका भाई भी क्रिकेट खेलता है. अदिति का सपना था कि वो बड़ी क्रिकेटर बने. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में बजाजनगर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान के हवाले से बताया गया कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.
यह भी पढ़ें- SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.