OTT Release: 17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। साथ ही, इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट हम आपको बता रहे हैं।
1. प्यार प्रेमा कल्याणम
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 21 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: प्यार प्रेमा कल्याणम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को एलन ने डायरेक्ट किया है। इंफ्लुएंसर पावी शादी के बाद अपना घर छोड़कर जाने से मना कर देती। पावी का पति उसके घर आकर रहने का फैसला लेता है। क्या पावी का पति उस घर में एडजस्ट कर पाएगा?
2. हसल
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 22 और 23 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: हसल एक टेलेंट रियलिटी शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने रैप का टेलेंट शो केस करते हैं। हर शनिवार और रविवार नए एपिसोड स्ट्रीम होते हैं। शो को बादशाह जज कर रहे हैं। ये शो पहले एमटीवी पर टेलीकास्ट होता था।
3. सील टीम
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 18 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: सील टीम एक अमेरिकी सस्पेंसफुल सीरीज है। सीरीज एक नेवी टीम की कहानी दिखाती है जो खतरनाक मिशन पर निकलती है। मिशन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की उलझने संभालने की जिम्मेदारी इस टीम पर है।
4. फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 19 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग एक डॉक्यूमेंट्री है। ये फिल्म बोइंग के व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट की मृत्यु के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को रॉरी कैनेडी ने डायरेक्ट किया है।
5. ब्लड सैक्रिफाइस
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 20 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ब्लड सैक्रिफाइस एक स्वेडिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। दो पुलिस आफिसर्स का मर्डर होने के बाद एक डिटेक्टिव अपने पिता से सालों बाद हाथ मिलाता है ताकि वो हत्या करने वाले को पकड़ सके।
6. लैंटर्न्स
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 17 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: लैंटर्न्स एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। सीरीज की कहानी नए रिक्रूट जॉन स्टीवर्ट और लैंटर्न लेजेंड हैल जॉर्डन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक मर्डर की जांच करते हुए धरती के गहरे रहस्य सुलझाते हैं।
7. इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 18 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया एक डार्क सिटकॉम है। इस सीरीज का 18वां सीजन रिलीज होने वाला है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।
8. ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 21 अगस्त
फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 एक रिवेंज पॉलिटिकल रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। हर शुक्रवार सीरीज के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। जियो हॉटस्टार पर ये सीरीज लंबे वक्त से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.