Zimbabwe vs India 1st T20: गुरुवार, 23 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है। भारत की जीत में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हीरो रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।
पहले टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 126 रन का लक्ष्य दिया। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे अधिक वेस्ले मधेवी ने 39 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के 126 रनों के जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया की तरफ से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली।
इंग्लैंड सीरीज में फ्लॉप होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। पहले टी20 मुकाबले में वैभव का बल्ला जमकर गरजा। वैभव ने तूफानी अंदाज में 18 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ वैभव ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पहली फिफ्टी लगाई। अंत में ईशान किशन ने 35 रन, कप्तान श्रेयस ने नाबाद 28 रन और तिलक वर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।
मयंक यादव प्लेयर ऑफ मैच चुने गए
पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए मयंक यादव को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। मयंक ने 8 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, प्रिंस ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए।