संजू सैमसन को भारतीय टीम से बाहर नहीं किया गया है। सिलेक्शन और टीम मैनेजमेंट ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। इसी योजना के तहत जिम्बाब्वे दौरे पर विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने इस फैसले की जानकारी संजू को भी दे दी है। वे सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए पहले से ही भारतीय टीम में शामिल हैं। एक दिन पहले BCCI ने 23 से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे में होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इसमें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को जगह नहीं मिली थी। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। जिम्बाब्वे सीरीज में नए खिलाड़ियों को मौका सिलेक्शन कमेटी ने जिम्बाब्वे सीरीज में नए प्लेयर्स को मौका दिया है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है। प्रभसिमरन को IPL परफॉर्मेंस का फायदा मिला जिम्बाब्वे में चयनकर्ताओं ने प्रभसिमरन सिंह को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने का फैसला किया। प्रभसिमरन ने पिछले दो IPL सीजन में पंजाब किंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2025 में 579 रन बनाए थे, जबकि इस सीजन 14 मैचों में 510 रन बनाए। उनका औसत 42.50 और स्ट्राइक रेट 168.87 रहा। प्रभसिमरन जून में श्रीलंका में भारत-ए के लिए भी खेले थे। खराब फॉर्म नहीं बनी बाहर होने की वजह संजू सैमसन हालिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 5, 0 और 1 रन ही बना सके थे। इंग्लैंड के दूसरे टी-20 में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था। सूर्यकुमार को टीम से बाहर किया गया था टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है। VVS लक्ष्मण होंगे कोच जिम्बाब्वे दौरे और सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ रहेगा। VVS लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके साथ सुनील जोशी और ऋषिकेश कानिटकर भी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हो सकते हैं। गौतम गंभीर वाला कोचिंग स्टाफ अगस्त में श्रीलंका टेस्ट सीरीज और सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेगा। 23 जुलाई से शुरू होगी सीरीज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैच 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 19 जुलाई को हरारे पहुंचेगी, जबकि इंग्लैंड दौरे पर व्यस्त खिलाड़ी 20 जुलाई को टीम से जुड़ेंगे। 20 से 22 जुलाई तक अभ्यास होगा और सभी मुकाबले दोपहर 1 बजे शुरू होंगे।
——————————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार बोले-वैभव तुम्हारे सफर की शुरुआत, देश का मान बढ़ाओ:कप्तानी से हटाए जाने पर कहा- नाराज नहीं, टीम के साथ; सोशल मीडिया पर झूठी खबरें भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू पर बधाई दी है। सूर्या ने कहा कि वैभव अभी अपने शानदार सफर की शुरुआत में हैं। उन्होंने कहा- वैभव तुम हर पल का लुत्फ उठाओ और देश का मान बढ़ाना जारी रखो। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.