जिम्बाब्वे ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 25 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 33.1 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है, लेकिन उनकी यह प्रदर्शन भी टीम को जीत नहीं दिला सका। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो न्यूमैन न्यामहुरी रहे। उन्होंने 33 रन बनाने के अलावा 2 विकेट और 2 शानदार कैच भी लिए। कप्तान रिचर्ड नगारावा ने 27 रन और 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के लिए न्यामहुरी और नगारावा ने नौवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया। इसी साझेदारी की बदौलत टीम 70/8 से 141 रन तक पहुंच सकी। बाद में चारों तेज गेंदबाजों ने मिलकर बांग्लादेश को समेट दिया। एक भी स्पिनर से गेंदबाजी नहीं कराई गई। नाहिद राणा ने 6 विकेट लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 10 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने सिकंदर रजा, वेस्ली मधेवेरे, क्लाइव मदांडे, इनोसेंट काइया, ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारावा को आउट किया। 70/8 से 141 तक पहुंचा जिम्बाब्वे टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। बेन करन और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम ने सिर्फ 34 रन में 8 विकेट गंवा दिए और स्कोर 70/8 हो गया। इसके बाद न्यूमैन न्यामहुरी (33) और कप्तान रिचर्ड नगारावा (27) ने नौवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नाहिद राणा ने नगारावा को बोल्ड कर अपनी छठी विकेट ली, जबकि न्यामहुरी आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 17 रन पर गिरे 3 विकेट 142 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। तंजीद हसन (8), नजमुल हुसैन शांतो (3) और सौम्य सरकार (6) सिर्फ 17 रन तक पवेलियन लौट गए। इसके बाद तौहीद हृदोय (25) और नुरुल हसन (31) ने चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन न्यामहुरी ने हृदोय को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। यहीं से बांग्लादेश की बल्लेबाजी फिर बिखर गई। 66/3 से टीम ने 50 रन के भीतर आखिरी 7 विकेट गंवा दिए और 116 रन पर ऑलआउट हो गई। चार तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश को ऑलआउट किया जिम्बाब्वे ने पूरे मैच में सिर्फ तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। रिचर्ड नगारावा ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्रैड इवांस ने 34 रन देकर 3 विकेट निकाले। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 24 रन देकर 2 विकेट झटके। न्यूमैन न्यामहुरी ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए। न्यामहुरी प्लेयर ऑफ द मैच बने। कप्तानों ने क्या कहा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.