आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी जबरदस्त है।
कौनसी है वो वेब सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है अयाली। अयाली एक सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। छोटे बजट में बनी इस सीरीज को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
क्या है स्टोरी
इसमें एक यंग लड़की सेल्वी की स्टोरी दिखाई गई है जो डॉक्टर बनना चाहती है। सेल्वी जिस गांव में रहती है वहां कई सालों से अयाली देवी की पूजा होती है। सेल्वी के गांव में एक परंपरा है कि जैसे ही किसी लड़की को पीरियड्स आते हैं तो उसका स्कूल जाना बंद कर दिया जाता है और उसकी शादी करवा दी जाती है।
अब सेल्वी बस यही सोचती है कि उसे कभी पीरियड्स ना हो, लेकिन जब उसे हो जाते हैं तो वह घबरा जाती है और परिवार को इस बात से छिपाती है। लेकिन एक दिन उसकी मां को पता चल जाता है। सेल्वी फिर मां से काफी रिक्वेस्ट करती है कि इस बात को उसके पिता और बाकी लोगों से छिपाया जाए। अब इसके बाद कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं इसके लिए आपको सीरीज देखनी पड़ेगी।
जबरदस्त है क्लाइमेक्स
इस सीरीज का क्लाइमेक्स कुछ ऐसा है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। आप जब देखेंगे तो आपका दिमाग ही हिल जाएगा।
पीरियड्स पर हुई बात
यह पहली मेनस्ट्रीम तमिल सीरीज है जिसमें सोशल स्टिगमा पीरियड्स जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की गई है।
कितनी है अयाली की आईएमडीबी रेटिंग
अयाली की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे पर 8.5 रेटिंग मिली है। सीरीज में सेल्वी का किरदार अभी नक्षत्रा ने निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया गया है। अयाली को मुत्थुकुमार ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। अभी के अलावा सीरीज में मदन रविचंद्रण भी अहम किरदार में हैं।
हिंदी में भी है अयाली जी5 पर अवेलेबल
अगर आप इस सीरीज को देखना चाहें तो इसे जी5 पर देख सकते हैं। यह सीरीज तमिल और हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में मौजूद है।
ये तो कन्फर्म है कि आप जब इसे देखेंगे तो आपको ये सीरीज जरूर पसंद आएगी और एक बार शुरू कर दी तो खत्म करके ही हटोगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.