टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और एक्टर गौरव कपूर की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 11 मार्च को शादी के बाद कपल के वेडिंग सेलिब्रेशन की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. उनकी इस ग्रैंड एंट्री का एक वीडियो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है, जिसमें कपल के साथ कई बड़े क्रिकेटर और फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं और डांस करते हुए इस दिन को खास बना रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर खूब प्यार लूटा रहे हैं.
बेटे संग डांस करते दिखे आशीष नेहरा
वीडियो में कृतिका और गौरव जब वहां मौजूद मेहमानों के सामने एंट्री करते हैं, तो दोस्त और परिवार के लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं. इस खास दिन को यादगार और शानदार बनाने के लिए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, आशीष नेहरा और जहीर खान पूरे जोश के साथ डांस करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं, एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी डांस करते दिखे. आशीष नेहरा ने भी अपने छोटे बेटे के साथ डांस किया और सभी का ध्यान खींच लिया. इसी बीच कृतिका हाथ में सफेद फूलों का गुलदस्ता लिए अपने पति गौरव कपूर के साथ आगे बढ़ती हैं और सभी खुशी से झूमते और कपल का स्वागत करते हैं.
the entry ❤️❤️🤏 pic.twitter.com/907rlFpjir
— sky (@shiptothesky) March 11, 2026
मुंबई में करीबियों के साथ हुआ जश्न
बता दें, यह पूरा जश्न एक टैरेस पर आयोजित किया गया था. हल्की रोशनी वाली स्ट्रिंग लाइट्स और शानदार डेकोरेशन ने माहौल को खास बना दिया था. शादी के इस खास मौके पर कृतिका लाल रंग की चंदेरी साड़ी में नजर आईं, जो उनकी मां ने उन्हें तोहफे में दिया था. वहीं गौरव कपूर आइवरी और गोल्ड रंग के आउटफिट में शानदार लग रहे थे. शादी के बाद दोनों ने कहा कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जिन्हें अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मिलकर मनाया जाए इसीलिए उन्होंने अपने घर मुंबई में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.