जिया शंकर और एल्विश यादव इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. दोनों को एक साथ बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. अब दोनों एंगेज़्ड सीजन 2 नाम का रिएलिटी शो होस्ट करते दिख रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि एल्विश ने घुटनों के बल बैठकर जिया शंकर को प्रपोज किया.
वहीं, जिया शंकर ने भी बेहद ही शानदार अंदाज में इसका जवाब दिया. सोशल मीडिया पर इन दोनों का वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है. एल्विश यादव किसी को डेट कर रहे हैं, इसके बारे में वो खुद ही लाफ्टर शेफ सीजन 3 में बता चुके हैं.
हालांकि, वो किसे डेट कर रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया है. वहीं, जिया शंकर ने भी कुछ वक्त पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट शेयर किया था. हालांकि, उसमें नाम नहीं बताया था और ना चेहरा दिखाया था.
एल्विश यादव ने किया जिया शंकर को प्रपोज
अब इन सबके बाद भी एल्विश ने एंगेज्ड सीजन 2 में घुटने के बल बैठकर जिया शंकर को प्रपोज किया और रेड रोज भी दिया. इतना ही नहीं उन्होंने जिया से पूछा,’क्या तुम मुझसे शादी करोगी.’ एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा,’आई लव यू और मैं तुमसे शादी करुंगी.’
OMG! Elvish Yadav proposed to Jiya Shankar..😍❤️🔥
And she said YES!! “I LOVE YOU”💍🙌Congrats to the cutest couple ever! 🥰
Rajasthan royal wedding loading soon..🕌
Can’t wait! 😭🙌🩷#ElvishYadav #JiyaShankar #Elviya#EngagedS2 pic.twitter.com/eCOS4C6s8G— Cricaddict // Inactive (@celebrityhero37) March 6, 2026
इसके बाद एल्विश ब्लश करते हुए नजर आए. साथ ही उनके चेहरे पर स्माइल भी देखने को मिली. इस वीडियो को देखने के बाद जिया और एल्विश के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि जिया और एल्विश रियल लाइफ कपल हैं.
वहीं, कुछ लोग ये कह रहे हैं कि दोनों सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. ये सब स्क्रिप्टेड है. अब आखिर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है ये तो एपिसोड के ऑन एयर होने पर ही पता चलेगा.
ये भी पढ़ें:-The Kerala Story 2 BO Day 9: द केरला स्टोरी 2 ने नौवें दिन किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कर डाली इतनी कमाई
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.