Armaan Malik 6th Child Truth: यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ, दो पत्नियों और अपने परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। वे पहले से ही पांच बच्चों के पिता हैं, लेकिन हाल ही में उनके छठी बार पिता बनने की खबरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं कि क्या है यूट्यूबर के वायरल वीडियो की सच्चाई।
सुर्खियों में रहता है अरमान मलिक का परिवार
अरमान मलिक का परिवार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना रहता है। उनके घर में छठे बच्चे के आने की खबरों ने उस समय जोर पकड़ लिया है, जब एक व्लॉग में अरमान ने अपने खानदान को और आगे बढ़ाने की बात कही। इसके बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अरमान घर में एक और नन्हे मेहमान के आने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह सुनते ही सबकी निगाहें कृतिका पर टिक गईं हैं। यूट्यूबर ने मजाकिया लहजे में कृतिका को छेड़ते हुए कहा कि वह शर्मा रही हैं, जिस पर पायल ने भी कृतिका को लेकर टिप्पणी की कि इसीलिए वह मोटी होती जा रही हैं। अरमान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रुद्र के बाद अब एक और नया सदस्य घर में आने वाला है।
अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं कि अरमान छठी बार पिता बनने जा रहे हैं, तो यह आभी आधा सच है। सच्चाई यह है कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका प्रेग्नेंट नहीं हैं, बल्कि यह खुशी अरमान की छोटी बहन के घर से जुड़ी है। अरमान की पहली पत्नी पायल से उन्हें चार बच्चे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका से एक बेटा है। हालांकि, कृतिका ने कई बार परिवार बढ़ाने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन फिलहाल छठे बच्चे की खबर उनकी बहन से जुड़ी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.