Bhojpuri Latest Songs: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में खेसारी लाल यादव आज केवल नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं, जो किसी भी गाने और फिल्म में आते हैं तो उसका ट्रेंडिंग लिस्ट में आना तय माना जाता है. यही वजह है कि खेसारी लाल को भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार भी कहा जाता है. ऐसे में अब हाल ही की रिपोर्ट में यूट्यूब की टॉप 10 म्यूजिक लिस्ट में एक्टर के दो भोजपुरी गानों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है जबकि इस लिस्ट में पवन सिंह के एक भी गाने नहीं हैं.
ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 4 में खेसारी का भोजपुरी सॉन्ग
यूट्यूब के टॉप 5 म्यूजिक ट्रेंडिंग लिस्ट में खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. भोजपुरी स्टार खेसारी का ये गाना यूट्यूब की म्यूजिक लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें उनके साथ नीलम गिरी हैं, जिन्होंने खूब लटके-झटके दिखाए हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग को बीते दिन ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे लोग बार-बार देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 250 करोड़ी ‘भूत बंगला’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म
टॉप 10 में खेसारी लाल का दूसरा भोजपुरी गाना
यही नहीं, यूट्यूब की टॉप 10 म्यूजिक लिस्ट में खेसारी लाल का एक और गाना ट्रेंड कर रहा है. इसमें 7वें नंबर पर गाना ‘6 गोली मारब नथुनिया पs’ है. इसे 4 दिनों पहले ही रिलीज किया गया है और गाने का वीडियो रिलीज होते ही छा गया है, जिसे भोजपुरिया दर्शक दनादन देख रहे हैं. इस गाने को खेसारी लाल के साथ ही सृष्टि भारती ने गाया है और वीडियो को महज 4 दिनों में साढ़े 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये गाना एक आइटम नंबर है, जिस पर कोई भी झूमने पर मजबूर हो सकता है. गाने का म्यूजिक भी कमाल का है, जिसकी वजह से उनके इस वीडियो को भी खूब देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा…’, अक्षय कुमार कब लेंगे रिटायरमेंट?
टॉप 20 में पवन सिंह का 11 साल पुराना गाना
अगर बात की जाए कि यूट्यूब म्यूजिक चार्ट की ट्रेंडिंग लिस्ट में पवन सिंह कितने नंबर पर हैं तो इस लिस्ट में वो टॉप 20 में हैं. पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘मकईया में राजा जी’ 18वें नंबर पर बना हुआ है. इसे पवन सिंह के साथ ही खुशबू जैन ने गाया है. वहीं, गाने को पवन के साथ ही मोनालिसा के साथ फिल्माया गया है, जिसमें दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. आपको बता दें कि उनका ये गाना 11 साल पुराना है, जिसे 179 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये भोजपुरी फिल्म ‘दरार’ का गाना है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.