भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में विरोध मार्च निकाला। संगठन ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और 20 जुलाई को हुई पुलिस की कार्रवाई के मामले की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की। युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन से जुड़े लोगों को धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
चिब ने दावा किया कि न्यायालय ने छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर बल प्रयोग के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। चिब ने कहा कि यदि ये सब गृह मंत्री की जानकारी के बिना हुआ है तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.