How to whiten yellow teeth naturally at home: पीले-गंदे दिख रहे दांतों को चमकाने और सफेद करने के लिए आप ट्रीटमेंट लेती हैं या फिर कई सारे टूथपेस्ट यूज करती हैं। एक बार इस देसी रेमेडी को 21 दिन ट्राई करके देखें। ब्यूटी इंफ्लूएंसर ने अपने ओरल केयर का रूटीन शेयर किया है।
पीले-गंदे दांतों को चमकाना है तो देसी नुस्खे को जाने लें
पीले-गंदे दांत चमकाने के लिए देसी नुस्खा
पीले-गंदे दांत को चमकाना चाहते हैं तो इन नुस्खे को नोट कर सकते हैं। इसके लिए चार चीजों की जरूरत होगी।
फ्रेश एलोवेरा जेल
संतरे के छिलके
पिंक सॉल्ट
नारियल का तेल
ताजी एलोवेरा जेल की पत्तियां घर में गमले में लगा लें या फिर आसपड़ोस लें। इन पत्तियों के जेल को निकाल कर किसी बाउल में रखें। दांतों को साफ करने के लिए मार्केट में मिलने वाले पैक्ड एलोवेरा जेल का यूज बिल्कुल ना करें। इसमे प्रिजरवेटिव्स होते हैं जो मुंह से शरीर के अंदर जाने पर नुकसान कर सकते हैं। हमेशा ताजा एलोवेरा जेल ही पत्तियों से निकालें। इसमे आधा चम्मच नारियल का तेल और थोड़े से पिंक सॉल्ट को डालें। साथ में चुटकीभर कॉफी भी डाल दें। ये दांतों को रब करने में मदद करेगी। चूंकि संतरे का छिलका फ्रेश हर वक्त नहीं होता इसलिए ड्राई ऑरेंज पील मार्केट से खरीद लें या फिर घर में ही सुखाकर रख लें। इन संतरे के छिलके को पानी में डालकर हल्का सा उबाल लें। जिससे ये एक्टिवेट हो जाएं। उबालने का प्रोसेस ड्राई छिलकों के लिए कारगर है। बस इस संतरे के छिलके के ऊपर एलोवेरा जेल को रखें जिसमें सारी चीजों को मिक्स किया है। अब इसे दांतों पर हल्के हाथों से रब करें और साथ ही मसाज भी करते जाएं। अच्छी तरह से मसाज करने के बाद पानी से मुंह को साफ कर लें।
मिस्वाक की दातून करें
मिस्वाक एक नेचुरल और ट्रेडिशनल पेड़ की टहनी है जो दांतों को साफ करने के लिए यूज होती है। इसमे सिलिका, नेचुर फ्लूरॉइड और सल्फर होता है जो दांतों को क्लीन करेगा। इसकी टहनी को दांतों पर मसाज करें और चबाएं। जिससे अंदर के दांत के कोने-कोने साफ हो जाएं। फिर कुल्ला करके मुंह को साफ कर लें। इन दो रूटीन को फॉलो करके दांतों के पीलेपन को नेचुरल तरीके से चमकाया जा सकता है। वैसे आप चाहें तो मिस्वाक के ऑप्शन में नीम की टहनी को भी यूज कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया और गंदगी से लड़ने में मदद करते हैं और दांतों को नेचुरली क्लीन करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.