सफेद जूते बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। जहां कपड़े वाले सफेद जूतों पर पीलापन आ जाता है, वहीं रबड़ वाले जूते भी काफी गंदे दिखाई पड़ते हैं। ये 3 सिंपल और इफेक्टिव हैक आपकी इन्हें क्लीन करने में मदद करेंगे।
सफेद जूतों को कैसे साफ करें, यहां जाने हैक
हैक 1- टूथपेस्ट वाला मिक्सचर तैयार करें
सफेद जूते चाहे कपड़े वाले हों या रबड़ के, इस टूथपेस्ट वाले मिक्सचर से आप उल्हें क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में नॉर्मल टूथपेस्ट लें, इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। अब हल्का सा पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। किसी पुराने टूथब्रश की मदद से ये पेस्ट जूतों पर अप्लाई करें। खासकर जूतों के सोल और किनारों पर इसे अच्छी तरह रगड़ें। अब 15-20 मिनट के लिए इन्हें ऐसे ही छोड़ दें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। जूतों का पीलापन या लगी हुई गंदगी काफी हद तक साफ हो जाएगी।
हैक 2- टूथपेस्ट और विनेगर का सॉल्यूशन बनाएं
गंदे व्हाइट शूज साफ करने के लिए आप ये वाला हैक भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको टूथपेस्ट और व्हाइट विनेगर को मिक्स कर के एक सॉल्यूशन तैयार कर लेना है। अब इस सॉल्यूशन को किसी ब्रश की मदद से पूरे जूते पर अप्लाई कर लें। इस दौरान हल्के हाथों से जूते को रगड़ते हुए क्लीन करें, फिर साफ पानी से धो लें। सूखने के बाद शूज काफी हद तक सफेद नजर आएंगे और उनका पीलापन भी कम हो जाएगा।
हैक 3- बेकिंग सोडा और विनेगर को मिक्स करें
सफेद जूते के दाग और पीलेपन को कम करने में बेकिंग सोडा और विनेगर का मिक्सचर भी काफी हेल्पफुल होता है। ये दोनों चीजें एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट होती हैं और कपड़ों या जूतों पर लगे दाग साफ करने में काफी मदद कर सकती हैं। बस थोड़ा सा बेकिंग सोडा और विनेगर एक साथ मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसे ब्रश से जूतों पर अप्लाई करें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। वॉश करने के बाद जूतों की व्हाटनेस साफ नजर आएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- जूतों को क्लीन करते हुए बहुत ज्यादा तेज ना रगड़ें।
- इन्हें अच्छे से सूख जाने के बाद ही इस्तेमाल में लाएं।
- जूतों की नियमित साफ सफाई बनाए रखें, इससे वो बहुत ज्यादा गंदे नहीं होंगे।
(Images Credit- Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.