ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अरमान और अभिरा मिलने वाले हैं. शो में हाल ही में आठ साल का लीप दिखाया गया था. दोनों की बेटियां एक ही स्कूल में पढ़ती दिख रही हैं. हालांकि, स्कूल के पहले दिन ही दोनों में लड़ाई शुरू हो चुकी है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि हॉस्टल में माइरा और मुक्ति का एक ही रूम होगा.
मुक्ति जब अपने रूम में एंट्री करती है तो वो माइरा को देख हैरान रह जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि दोनों का बेड भी एक ही होनों वाला है. शो में मुक्ति और माइरा एक दूसरे से जंगली बिल्लियों की तरह लड़ते और एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हुए दिखाई देंगे.
हालांकि, इस दौरान मुक्ति को माइरा का नाम सुन पुरानी बातें याद आने लगती है, जिसे वो इग्नोर करती है और अपनी क्लास में चली जाती है. शो में ये भी देखे को मिलेगा कि माइरा और मुक्ति घर पर नहीं हैं. ऐसे में अरमान और अभिरा भी फैसला लेते हैं कि वो घर नहीं जाएंगे.
मुक्ति और माइरा की होगी लड़ाई
उधर, तान्या को काजल समझाती है कि वो कृष के संग अपने रिश्ते को सुधार ले. इसी दौरान वो उससे उस मेडिसीन के बारे में पूछती है जो प्रेग्नेंसी ना रखने के लिए तान्या लेती है. इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई हो जाती है. शो में आगे देखने को मिलता है कि क्लास के पहले दिन ही मुक्ति और माइरा की लड़ाई होती है.
इतना ही नहीं बल्कि दोनों टीचर के सामने ही लड़ना शुरू कर देती हैं. टीचर उन्हें डांटती है, तब वो जाकर लड़ना बंद करती हैं. दूसरी तरफ अरमान ऑफिस के काम में लगा हुआ होता है. इस दौरान वो कृष की एक गलती को पकड़ लेता है. ऐसे में वो संजय फूफा के सामने कृष को खूब डांटता है और घर भेज देता है.
वहीं, अभिरा भी गैराज में काम करने में लगी होती है. हॉस्टल में हेल्दी खाना देखकर मुक्ति और माइरा दोनों का मुंह बन जाता है. शो में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान चुपके से माइरा से मिलने के लिए हॉस्टल में जाता है. इस दौरान अभिरा भी वहां पहुंच जाती है. अरमान फ्यूज उड़ा देता है, ऐसे में दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाते हैं. हालांकि, बाद में अरमान वहां से चला जाता है.
ये भी पढ़ें:-TRP में बड़ा उलटफेर! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ आगे, ‘नागिन’ को लगा झटका
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.