Hardik Pandya Wished Girlfriend Maheika Sharma On Her Birthday: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन वे इस बार खेल के लिए नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में हैं. दरअसल, हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर स्विमिंग पूल की एक रोमांटिक फोटो शेयर करके दिल छू लेने वाला तोहफा दिया है. हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रोमांटिक अंदाज में बधाई दी. इस खास मौके पर उन्होंने एक प्यारी फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
हार्दिक पंड्या ने लिखा – ‘हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस’
हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर एक रोमांटिक स्टोरी शेयर की है, जिसमें ये कपल स्विमिंग पूल में नजर आ रहा है और दोनों एक-दूसरे को गले लगा रखा है. हार्दिक पंड्या ने ये रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस.’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए माहिका शर्मा स्टेडियम में पहुंच रही हैं. वे टीम इंडिया के साथ ट्रैवल करती हुईं भी नजर आई हैं. भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हार्दिक के साथ माहिका भी श्रीलंका गईं थीं.
कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल, एक्ट्रेस और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं. दिल्ली में जन्मीं माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. माहिका आज यानी 19 फरवरी को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. बात दें हार्दिक और माहिका का रिश्ता पिछले साल से सुर्खियों में है. हार्दिक ने साल 2024 में अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया था, जिसके बाद वे माहिका के साथ नजर आ रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक रहे हैं बड़े मैच विनर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 87 रन बना चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 5 विकेट भी हासिल किए हैं, जबकि नामीबिया के खिलाफ हार्दिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुने गए थे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.