यश ने अपने नोट में लिखा कि कुछ फिल्में हमें सिनेमा से प्यार करने की वजह याद दिलाती हैं और ‘टॉक्सिक’ भी ऐसी ही फिल्म है। उन्होंने बताया कि सिनेमाकॉन में फिल्म को दुनियाभर से जबरदस्त प्यार मिला, जिसके बाद टीम ने तय किया कि फिल्म को वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाए। इसके लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ काम किया जा रहा है, इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।
यश का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय सिनेमा दुनिया के सामने अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और ऐसे में स्तर को और ऊंचा रखना जरूरी है। एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर वह इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और फिल्म को हर कोने तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना चाहते हैं।
यश ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर कदम पर उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने वादा किया कि फिल्म थोड़ी देर से जरूर आएगी, लेकिन एक ऐसे अनुभव के साथ आएगी जिसे दर्शक उत्सव की तरह मनाएंगे और जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण साबित होगी।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे। अब फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार सभी को बेसब्री से है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.