बहुचर्चित फिल्म रामायण की स्टार कास्ट ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया। इस खास इवेंट में रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म से जुड़ी पूरी टीम नजर आई। प्रमोशन के दौरान साउथ सुपरस्टार यश ने रणबीर कपूर के काम और उनकी लगन की दिल खोलकर तारीफ की।
यश ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ
यश ने इवेंट में कहा कि दुनिया का कोई भी इंसान यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम के सारे गुण मौजूद हैं। रणबीर ने भी कभी ऐसा दावा नहीं किया और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। यश ने उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताते हुए कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन रणबीर ने इसके लिए दिन-रात मेहनत की है। यश ने रणबीर के अनुशासन, फिटनेस और समर्पण की सराहना की और कहा कि जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो उन्हें पर्दे पर त्याग और संकल्प से भरे भगवान राम नजर आएंगे। इसे भी पढ़ें: Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoor
क्यों टल गई ट्रेलर की रिलीज
फैंस लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह आज रिलीज नहीं हो सका। कुछ लोगों का मानना था कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन सच यह नहीं है। मेकर्स ने साफ किया है कि सोनी के साथ हुई एक नई डील के कारण ट्रेलर को रोका गया है। अब इस ट्रेलर को भारत के साथ-साथ एक बड़े ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक ही समय पर रिलीज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Amaal Mallik ने Tanishk Bagchi पर साधा निशाना, गानों की चोरी का लगाया आरोप
नई तारीख का इंतजार
फिलहाल मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हुई इस हलचल के बाद अब दर्शकों के बीच रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस महाफिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.