Xiaomi ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के साथ-साथ प्रीमियम टैबलेट Pad 9 Pro Max शोकेस किया है। ये दोनों प्रोडक्ट्स 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 18 Fold के कई फीचर्स कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं। यह शाओमी का चौड़े डिस्प्ले वाला पहला फोल्डेबल फोन होगा। वहीं, Xiaomi Pad 9 Pro Max में 10,000mAh की तगड़ी बैटरी और 13.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।
Xiaomi Pad 9 Pro Max के फीचर्स
शाओमी का यह फ्लैगशिप टैबलेट 13.3 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैबलेट को चीनी कंपनी ने PC लेवल ऐप्स सपोर्ट के साथ डिजाइन किया है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से इसे आप लैपटॉप की तरह यूज कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल कंटेंट क्रिएशन से लेकर अन्य प्रोटक्टिविटी टास्क के लिए किया जा सकता है।
शाओमी के इस टैबलेट में कंपनी ने Xiaomi 18 Fold की तरह ही Xrign O3 इन-हाउस चिपसेट यूज किया है। कंपनी का दावा है कि यह चिप ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में कम पावर कंज्यूम करता है। चीनी कंपनी के इस टैबलेट में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
इस टैबलेट के बारे में पहले जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, यह 10,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। साथ ही, इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इस टैबलेट के बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से और ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Xiaomi 18 Fold के संभावित फीचर्स
Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के फीचर्स की बात करें तो यह 5.38 इंच के कवर और 7.58 इंच के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के बैक में Google Pixel की तरह कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कंपनी ने अपने प्रोमो में दावा किया है कि इस फोल्डेबल फोन में Dragon Bone हिंज मिलेगा। फोल्डेबल स्क्रीन को बार-बार खोलने और बंद करने पर क्रीज नहीं पड़ेगी।
इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 6000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी दी जाएगी, ताकि डिवाइस को स्लिम रखा जा सके। वहीं, साथ में 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत हुई कम, सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.