नई दिल्ली के द लीला पैलेस में मशहूर शेफ Massimo Bottura और उनकी टीम एक खास डाइनिंग अनुभव शेयर करने वाले हैं। अगर आप भी फाइन डाइनिंग के शौकीन हैं, तो अपने लिए सीट बुक कर सकते हैं। यहां पढ़ें जरूरी जानकारी।
क्यों खास होने वाला है ये आयोजन?
फाइन डाइनिंग के शौकीनों के लिए ये मौका बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल मास्सिमो बोटुरा दुनिया के सबसे मशहूर शेफ में शामिल हैं और मोडेना स्थित उनके रेस्टोरेंट ‘ओस्टेरिया फ्रांसेस्काना’ को दो बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट का खिताब मिल चुका है। ऐसे में दिल्ली में उनके हाथों से बनी आइकॉनिक डिशेज को चखना, खानपान के शौकीनों के लिए एक कभी ना भुलाने वाला अनुभव हो सकता है।
कब और कहां होगा मास्सिमो बोटुरा का खास डिनर?
ये स्पेशल आयोजन नई दिल्ली स्थित ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित होगा। इसी हफ्ते 27 और 28 अगस्त के दिन आप ये खास अनुभव ले सकते हैं। हालांकि वेबसाइट में मुताबिक 27 अगस्त की बुकिंग फुल हो चुकी है और 28 अगस्त के लिए भी लिमिटेड सीट्स ही अवेलेबल हैं। ऐसे में अगर आप ये मौका मिस नहीं करना चाहते हैं, तो तुरंत अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
एक व्यक्ति के लिए कितनी है कीमत?
यह कोई आम रेस्टोरेंट डिनर नहीं होने वाला है, बल्कि एक वर्ल्ड क्लास प्रीमियम डाइनिंग अनुभव है। इसकी कीमत भी कुछ वैसी ही रखी गई है। जानकारी के मुताबिक एक सीट की कीमत करीब 75 हजार रुपए है, जिसमें टैक्स अलग से शामिल है। इस हिसाब से अगर आप दो लोगों के लिए ये डिनर बुक करना चाहते हैं, तो आपको डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
क्या-क्या शामिल है इस डाइनिंग अनुभव में?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस डिनर में मास्सिमो बोटुरा की कुछ आइकॉनिक डिशेज और सॉफ्ट बेवरेजे शामिल हैं। हालांकि कोई पूरे मेन्यू की कोई लिस्ट अभी साझा नहीं की गई है, इसलिए डिशेज के नाम बताना पाॅसिबल नहीं है। हालांकि अगर आप मास्सिमो बोटुरा की कुकिंग का स्वाद नई दिल्ली में लेना चाहते हैं, तो लिमिटेड सीट्स को देखते हुए और देरी करना सही नहीं है।
सीट बुकिंग और अन्य जानकारी के ये लिए यहां करें सम्पर्क
सीट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर और वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
वेबसाइट – shivam.gupta@theleela.com
फोन नंबर- +91 8527860767
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.