यहां हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आएं हैं जो महिलाओं के शरीर को अंदर से पोषण देगी और इन सभी समस्याओं से लड़ने में मदद करेगी. हम बात कर रहे हैं ‘काले तिल के जादुई लड्डू’ की. इसे आप एक ‘सुपरफूड स्नैक’ कह सकते हैं जो आयरन और ओमेगा-3 का पावरहाउस है.
क्यों खास है यह काला लड्डू?
काले तिल (Black Sesame Seeds): इनमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर होता है. यह हार्मोन को संतुलित करने और हड्डियों को मजबूती देने में बेजोड़ है.
अलसी के बीज (Flax Seeds): ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत हैं, जो PCOD में होने वाली सूजन (inflammation) को कम करते हैं.
अखरोट (Walnuts): अखरोट दिमाग के साथ-साथ स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं, जो बालों को पतला होने से रोकते हैं.
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds): इनमें जिंक होता है, जो बालों की चमक बनाए रखने और नए बाल उगाने में मदद करता है.
खजूर (Dates): चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल इसे आयरन से भरपूर बनाता है, जिससे एनीमिया (खून की कमी) की समस्या दूर होती है.
मैजिकल काले लड्डू बनाने की विधि-
आवश्यक सामग्री:
घी: 1 बड़ा चम्मच
काले तिल: ½ कप
अलसी के बीज (Flax seeds): ¼ कप
अखरोट: ½ कप
कद्दू के बीज (Pumpkin seeds): ⅓ कप
खजूर (बिना बीज वाले): 10-12 दाने
बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
-एक भारी तले वाली कड़ाही में धीमी आंच पर 1 चम्मच घी गर्म करें. अब इसमें काले तिल, अलसी, अखरोट और कद्दू के बीज डालें.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Source link
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.