वजन घटाना कोई रातोंरात बदल जाने वाला काम नहीं है। इसके लिए आपको लगातार और रोजाना मेहनत करनी पड़ती है। कुछ ऐसी आदतों को अपनाना चाहिए जिससे वेट लॉस में मदद मिले। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपना 30 किलो वजन घटाने का दावा करते हुए अपनी एक्सरसाइज और डाइट का रुटीन शेयर किया है। अंजलि साचेन नाम की इस महिला ने नियमित दिनचर्या और पौष्टिक खाने के साथ अपना वजन 84 किलो से घटाकर 54 किलो कर लिया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हिए हुए उन्होंने बताया कि कैसे आप भी 1-2 महीने में अपना 9-10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले डाइट बदलना जरूरी है। ज्यादातर लोगों के शरीर में फैट से ज्यादा ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन होता है, जिसे डाइट से जल्दी कम किया जा सकता है। इसके लिए खाने से ऐसी चीजों को हटा दें जिनसे पेट ज़्यादा फूला हुआ लग सकता है।
- ज्यादा नमक और पैक्ड फूड
- फास्ट फूड और इंस्टेंट नूडल्स
- सॉफ्ट ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
- सफेद ब्रेड, पिज्जा और पेस्ट्री
- ज्यादा चीनी वाली चीजें और मिठाइयां
- डेयरी प्रोडक्ट्स (अगर आपको लैक्टोज से दिक्कत है)
- कच्चा प्याज, लहसुन, पत्तागोभी और फूलगोभी
इन चीज़ों से वॉटर रिटेंशन, गैस और पाचन में दिक्कत हो सकती है, जिससे आपकी कमर लूज और फूली हुई लग सकती है। आपको इसकी जगह ब्लोटिंग कम करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
- केला
- नारियल पानी
- पालक
- आलू
- एवोकाडो
- आसानी से पचने वाले कार्ब्स, जैसे चावल
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज
हाई नीज़- इस एक्सरसाइज में आप अपने हाथों को पेट के लेवल में फैलाकर रखते हैं और घुटने से अपने हाथों को छूते हैं। हाई नीज के 20-20 के चार सेट से आप शुरुआत कर सकते हैं। आप इसे चलते हुए, एक जगह खड़े रहकर या फिर एक ही जगह पर मार्च करते हुए कर सकते हैं। इससे हार्ट बीट बढ़ाने, निचले शरीर को मजबूत बनाने और कोर को सक्रिय करने में मदद मिलती है।
जंपिंग जैक- ये बहुत ही मजेदार और आसानी से की जाने वाली एक्सरसाइज है। आप जंपिंग जैक्स के तीन सेट कर सकते हं। इसमें प्रत्येक सेट में 50 रेप्स होने चाहिए। इसे दोनों पैरों को फैलाकर कूदकर और हाथों को ऊपर ले जाकर करना होता है।
किकबैक- मोटापा कम करने के लिए ये काफी अच्छा व्यायाम है। अच्छे और जल्दी नतीजे पाने के लिए आप कम से कम 20-20 के तीन सेट करें। इसमें अपने हाथों को कमर पर रखकर खड़े रहें और अपने पैरों को पीछे की ओर किक करते हुए अपने हाथों को छूने की कोशिश करें।
जंपिंग स्क्वैट्स- आप इस एक्सरसाइज में जंपिंग स्क्वैट्स करतेहैं और इसके हर सेट में 12 रेप्स करने हैं। ये नॉर्मल बॉडीवेट स्क्वैट और एक वर्टिकल जंप का मिलाजुला है जिससे हार्ट बीट फास्ट होती है और पैरों की ताकत बढ़ाने में भी मदद करता है।
जंपिंग लंग्स- नॉर्मल लंज के बजाय, जंपिंग लंज में स्प्लिट स्टांस में झुकना, हवा में ही पैरों की स्थिति बदलने के लिए ऊपर की ओर कूदना और फिर तेज़ी से वापस गहरी लंज पोजीशन में आना शामिल है। आप इसके 10-10 रेप्स के तीन सेट कर सकते हैं।
माउंटेन क्लाइंबिंग- इसमें आपको एक जगह पर ही पर्वतारोही की तरह व्यायाम करना है। ऐसे जैसे आप पहाड़ चढ़ रहे हों। जिसमें 15 रेप्स के तीन सेट करने चाहिए। इसके लिए पहले प्लैंक पोजीशन लें और फिर एक घुटने को अपनी छाती की ओर लेकर जाएं और फिर वापस शुरुआती पोजीशन में ले आई।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.