सीजेपी प्रदर्शन के दौरान अपने एक वीडियो से रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा होगा। इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस रिया अहीर नजर आई थीं, जो पुलिस वैन को हाथ से रोकते दिखी थी। बाद में भी विपक्षी दल के नेताओं के साथ रिया अहिर के वीडियो काफी चर्चा में रहे। अब रिया को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। हाल ही में जारी हुए ‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। इस टीजर में सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ के लोकप्रिय कॉन्सेप्ट ‘फैंस का फैसला’ को दोबारा पेश किया है।
दर्शकों के हाथ में रिया अहीर की किस्मत का फैसला
जारी किए गए नए प्रोमो में दर्शकों को यह अधिकार दिया गया है कि वे रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को चुन सकें। जिस प्रतियोगी को दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे सीधे ‘बिग बॉस’ के मुख्य घर में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि इस प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिया को काफी प्यार तो मिला ही, लेकिन साथ ही तीखी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन में केवल पब्लिसिटी और फुटेज पाने के उद्देश्य से हिस्सा लिया था।
यहां देखें वीडियो
आलोचकों पर रिया अहीर का जवाब
अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब देने के लिए रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रशंसक के कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा किया। उस कमेंट में लिखा था कि रिया कोई एक्टिविस्ट नहीं हैं और न ही यह उनका पेशा है। वह केवल एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जो संयोगवश वायरल हो गया। इसके बाद लोग उनसे यह उम्मीद करने लगे कि वह सामाजिक कार्यों को ही अपना करियर बना लेंगी। जबकि असल में वह पेशे से एक अभिनेत्री, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। फैंस के उस संदेश में आगे कहा गया था कि यदि उन्हें भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक में शामिल होने का अवसर मिल रहा है तो वह उसे भला क्यों छोड़ेंगी? हर किसी को अपना करियर बनाने और अपनी आजीविका कमाने का पूरा हक है। केवल एक बार आवाज उठाने के कारण उन पर हमेशा सामाजिक आंदोलन चलाने का दबाव बनाना अनुचित है। जो लोग एक्टिविज्म को लेकर इतने गंभीर हैं, उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद धरातल पर उतरकर काम करना चाहिए।
रिया ने स्पष्ट किया अपना पक्ष
रिया अहीर ने इस फैन मैसेज का समर्थन करते हुए कहा कि यह पोस्ट उनके मन की स्थिति को पूरी तरह से बयां करता है। उन्होंने साफ किया कि हालांकि वह हमेशा सही चीजों के साथ खड़े होने की इच्छा रखती हैं, लेकिन इसके साथ ही वह एक कलाकार भी हैं। जब भी उन्हें अभिनय या करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन मौका मिलेगा, वह उसे जरूर स्वीकार करेंगी। रिया ने यह भी खुलासा किया कि जंतर-मंतर वाले जिस वीडियो से उन्हें इतनी प्रसिद्धि मिली, उससे उन्होंने एक भी रुपया नहीं कमाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से थिएटर में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। एक कलाकार होने के नाते उनका जीवन और रोजी-रोटी पूरी तरह से उनके अभिनय करियर पर ही निर्भर करती है, इसलिए वह अपने पेशेवर अवसरों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.