तुलसी अपनी औषधीय गुणों की वजह से दवाई से लेकर अलग-अलग हेल्थ नुस्खों में इस्तेामाल की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्तों को चबाकर क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए वजह और इन पत्तों का खाने का सुरक्षित तरीका।
क्यों चबाकर नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते?
कई फायदे होने के बावजूद भी तुलसी के पत्तों को चबाकर खाने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन पत्तों में मरकरी होती है, जो दांतों के इनेमल के लिए अच्छी नहीं होती। जब आप तुलसी के पत्तों को चबाकर खाते हैं तो इनमें मौजूद मरकरी आपके मुंह में घुल जाती है। जिससे दांत खराब हो सकते हैं और उनका रंग भी बदल सकता है। दरअसल, ये पत्तियां एसिडिक होती हैं और मुंह अल्कलाइन होता है, ऐसे में जब आप इन पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो दांतों का इनेमल जल्दी घिस सकता है।
इनेमल घिस जाने पर क्या होता है
जब दांतों को इनेमल घिस जाता है तो दांतों में तेज झनझनाहट होने लगती है। इसके अलावा पीलापन, कैविटी और दांतों के टूटने या चटकने का खतरा बढ़ जाता है। इनेमल हमारे शरीर का सबसे कठोर हिस्सा है, लेकिन एक बार यह खत्म हो जाने के बाद नैचुरली वापस नहीं बनता है।
क्या है तुलसी पत्तों को खाने का सही तरीका
- अगर आपको रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों को खाने की आदत है तो इन्हें चबाकर खाने की जगह इन्हें निगल लें। इसके लिए साफ पत्ते को अपनी जीभ पर रखें और बिना चबाए पानी के साथ निगल लें। तुलसी के पत्तों को सुबह खाने का ये सबसे आसान तरीका है।
- तुलसी पत्तों को खाने का दूसरा तरीका इसकी चाय बनाकर पीना है। ये कैफीन फ्री हर्बल चाय इस बदलते मौसम के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
- तुलसी के पत्ते का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पाउडर को गुनगुने पानी में शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.