Relationship Tips: रिलेशनशिप में आप जिसके साथ हैं क्या वो आपके लिए सही है, क्या वो आपसे सच्चा प्यार करता है? प्यार में इंसान का व्यवहार आपके साथ कैसा रहता है इसी से तय होता है कि वो कहीं रेड फ्लैग तो नहीं, खुशबू पाटनी ने शेयर किया आखिर क्यों रेड फ्लैग वाले ही ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं?
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने किया शेयर
बता दें कि खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी समझ को भी शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने समझाया कि आखिर रिलेशनशिप के लिए जिस इंसान की आदतों को रेड फ्लैग समझा जाता है। अक्सर अपोजिट सेक्स का इंसान उसी से अट्रैक्ट होता है। लेकिन क्या ये अट्रैक्शन प्यार है?
अट्रैक्शन का खेल साइकोलॉजी का है
किसी के प्रति अट्रैक्शन फील करना है ये पूरी तरह से आपके दिमाग पर डिपेंड करता है। खुशबू बहुत ही सिंपल लैंग्वेंज में समझाती हैं कि जब हम किसी के प्रति आकर्षित होते हैं तो केवल फिजिकल रूप देखकर ही नहीं होते बल्कि उसने आपके दिमाग को किस तरह से प्रभावित किया है इस पर भी डिपेंड करती है। यंग एज में जब थ्रिल और एडवेंचर बॉडी में डोपामाइन रिलीज करता है। उस वक्त ऐसे अट्रैक्शन को भी लोग प्यार समझ बैठते हैं।
रेड फ्लैग को समझ बैठते हैं प्यार
ऐसे पार्टनर जो रिलेशनशिप में थ्रिल, रोमांच, कभी हां कभी ना वाली फीलिंग देते हैं, इमोशन के साथ खेलते हैं, कभी अच्छा फील कराएंगे कभी बुरा फील कराएंगे, आपको रिश्ते में कुछ अलग सा फील होता है। जब आप इनके साथ रिश्ते में होते हैं तो कभी सुकून फील करते हैं कभी ट्रॉमा फील करते हैं। मतलब आपको हर दिन एक अलग से इमोशन से मुलाकात करने को मिलती है। तो ये रेड फ्लैग होते हैं और अक्सर यूथ इसे ही प्यार समझते हैं।
तो क्या है सच्चा प्यार
सच्चा प्यार बेहत बोरिंग होता है, ऐसा रिश्ता जो आपको सुकून और सेफ्टी दे रहा है। हर दिन उसका इमोशन आपके प्रति एक जैसा होता है। रिलेशनशिप में आप इनके साथ किसी तरह का ड्रामा नहीं महसूस करते हैं, जिसे आमतौर पर लोग बोरिंग समझते हैं। जबकि यहीं सच्चा प्यार होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.