किचन सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल लगाने का हैक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं आखिर इस पेपर को लोग क्यों लगा रहे हैं और इसका क्या फायदा है।
किचन सिंक के पास जमा गंदगी
किचन सिंक ऐसी जगह होती है, जहां पर गंदे बर्तनों के साथ फल-सब्जियां भी धोए जाते हैं। ऐसे में सिंक के किनारों पर गंदगी या फिर मिट्टी की परत जम जाती है। इसे साफ करने में मेहनत लगती है और टाइल्स भी गंदी दिखती है। बार-बार पानी पड़ने से जगह गीली भी बनी रहती है और नमी से दीवार-टाइल्स कमजोर होने लगती है।
फॉयल पेपर वाला हैक क्या करेगा
किचन सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से गंदगी और पानी टाइल्स पर जाने के बजाय पेपर पर रहेगा और ऐसे में ज्यादा सफाई नहीं करनी होगी। फॉयल सारा कचरा और तेल सोख लेती है और पानी भी नीचे नहीं जाता है। इसलिए लोग किचन सिंक के किनारों पर फॉयल पेपर लगाकर काम कर रहे हैं, जिससे गंदगी-पानी से टाइल्स और स्लैब बची रहे।
दाग-धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा
बर्तन धोते हुए कई बार जूठन जैसे दाल-चावल के छोटे कण टाइल्स और सिंक के बीच में फंस जाते हैं। इन्हें निकालने में मुश्किल होती है और बदबू आती है, साथ ही दाग-धब्बे भी जम जाते हैं। फिर इन्हें रगड़ने में मेहनत लगेगी, इससे अच्छा है कि आप फॉयल पेपर को लगाएं। पेपर गंदगी को अंदर तक जाने से रोकेगा और दाग-धब्बे भी नहीं पड़ेंगे।
कैसे लगाना है फॉयल पेपर
फॉयल लगाने से पहले सिंक और आसपास के काउंटरटॉप को अच्छे से धोकर साफ कर लें और पानी को किसी सूखे कपड़े से पोछकर उस जगह को सुखाएं। अब सिंक के किनारों के हिसाब से पतला-चौड़ा फॉयल पेपर काटकर लगा दें। इसे हाथों से दबाते हुए लगाएं, ताकि अच्छे से चिपक जाए। कोनों को मोड़ दें, जिससे ये आपके कपड़े में न फंसे। फॉयल पेपर को लगाते समय और बाद में इस बात का ध्यान रखें कि उसके टुकड़े सिंक पाइप में न जाए वरना पाइप चोक हो जाएगा।
कितने दिन में बदलना है
इस फॉयल पेपर को लगा रहने दें और जब ये फटने लगे या फिर गंदा दिखे, तब इसे बदलकर दूसरा बिछा लें। गंदी फॉयल इस्तेमाल करेंगे तो इसके नीचे बैक्टीरिया पनपने लगेंगे और फिर सफाई वाला ये हैक अपनाने का कोई फायदा नहीं होगा। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि पेपर को लगाने के बाद आपको सफाई करने से मुक्ति मिल जाएगी। आपको सफाई का ध्यान रखना है, ये सिर्फ वायरल हैक है और इससे थोड़ा ही फायदा होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.