ब्रोकरेज फर्मों की राय
1,600 रुपये टार्गेट: CLSA ने शेयर पर ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखी है और लक्ष्य कीमत 1,600 रुपये तय की है। उसका कहना है कि अथर की वॉल्यूम पहली तिमाही में 81% बढ़ी, जो पूरे ईवी टू-व्हीलर इंडस्ट्रीज की 68% वृद्धि से अधिक है। EBITDA मार्जिन में तिमाही-दर-तिमाही 319 आधार अंकों का सुधार हुआ और यह -2.7% पर आ गया।
मांग मजबूत बनी हुई है। हर महीने करीब 50,000 बुकिंग मिल रही हैं, जबकि मौजूदा उत्पादन क्षमता करीब 35,000 यूनिट प्रति माह है। इसका मतलब है कि अथर के सामने मांग की नहीं, बल्कि क्षमता की कमी है। CLSA को उम्मीद है कि Q3FY27 से 5 लाख यूनिट सालाना क्षमता वाली फैक्ट्री 3.0 के शुरू होने, हाल की कीमत वृद्धि और लागत बचत के उपायों से मार्जिन को समर्थन मिलेगा। साथ ही, त्योहारी सीजन में EL प्लेटफॉर्म के लॉन्च से वॉल्यूम ग्रोथ बनी रहेगी।
HSBC ने दी ‘Buy’ की सलाह: एचएसबीसी ने खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है और लक्ष्य कीमत बढ़ाकर 1,450 रुपये कर दी है। उसका कहना है कि अन्य खर्चों में तेज कमी के कारण मार्जिन का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। उसे नई उत्पादन क्षमता आने पर मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की उम्मीद है, और वह अथर के मजबूत ब्रांड और निष्पादन क्षमता को प्रीमियम वैल्यूएशन का कारण मानता है।
नोमुरा ने दिया 1714 रुपये का टार्गेट: नोमुरा ने भी ‘खरीदें’ रेटिंग और 1,714 रुपये का लक्ष्य बनाए रखा है, जो बाजार में सबसे ऊंचा लक्ष्य है। उसने कहा कि कंपनी का Q1 EBITDA मार्जिन -2.7% रहा, जो उसके अनुमान -5.6% से काफी बेहतर है। नोमुरा को आने वाला EL प्लेटफॉर्म और नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अगले मेन ग्रोथ फैक्टर्स लगते हैं।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.