Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उनका एक सपना 21 साल बाद जाकर पूरा हो रहा। मुशफिकुर ने 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
बांग्लादेश टीम 23 साल बाद खेलेगी टेस्ट सीरीज
बांग्लादेश क्रिकेट टीम 23 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलनी आई है। बांग्लादेश ने पिछली बार यहां 2003 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसका सूपड़ा साफ हो गया था। मुशफिकुर बांग्लादेश के ‘फैब फाइव’ में अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जो अब भी इंटरनेशल क्रिकेट में एक्टिव हैं। उनके साथी खिलाड़ी – मशरफे मुर्तजा, शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह अपनी जिंदगी में अलग-अलग दिशाओं में चले गए हैं। शाकिब ने जुलाई 2024 के आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया था, जिसके कारण शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार गिर गई थी। हालांकि, शाकिब दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखे हुए हैं। वह अवामी लीग के पूर्व सांसद हैं।
तमीम इकबाल संन्यास के बाद बन गए BCB अध्यक्ष
मुर्तजा भी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद से ज्यादा सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। 2018 में अवामी लीग के बैनर तले राजनीति में आने और आम चुनाव लड़ने के बाद उनकी सार्वजनिक पहचान क्रिकेटर से राजनेता बन गई। तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष का पद संभाल रखा है। महमूदुल्लाह ने बीसीबी सेटअप में मेंटरिंग की जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह अभी अंडर-19 टीम के साथ काम करते हैं और टॉप एंड टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश ए के साथ बैटिंग कोच के तौर पर यात्रा करेंगे, जिससे रिटायरमेंट के बाद कोचिंग के इरादे का संकेत मिलता है। वह घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बीसीबी के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने कहा, ”यह शायद ऑस्ट्रेलिया में मुशफिकुर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.