Dhurandhar 2 | Image:
instagram
दानिश पंडोर ने निभाया सबसे ‘बेचारा’ किरदार
‘धुरंधर 2’ करीब चार घंटे की लंबी फिल्म है इसमें लियारी में हुकूमत और देश के खिलाफ होने वाली बड़ी साजिशो को दिखाया गया है। फिल्म में हिंसा और क्रूरता भरे एक्शन सीन्स से भरी हुई है, लेकिन इसके बीच में दानिश पंडोर द्वारा निभाया गया उजैर बलोच के किरदार ने दर्शकों को सबसे ज्यादा भावुक किया है। बदले की आग लेकर और परिवारिक त्रासदी में फंसा उजैर इस फिल्म का सबसे बेचार पात्र है, जिसकी कहानी बहुत दर्दनाक है।
हमजा अली मजारी ने दिया धोखा
उजैर बलोच अपना सबसे करीबी और वफादार साथी रणवीर सिंह उर्फ हमजा अली मजारी को मानता था। हमजा जो एक भारत का अंडरकवर जासूस जसकीरत सिंह रंगी था। इसने उजैर के विश्वास को जीतकर उसे अपने इशारों पर नचाया और बाद में उसके ही पूरे एम्पायर और परिवार को खत्म करने की प्लानिंग बनाई।
रहमान डकैत की हत्या का सच
उजैर को फिल्म में ये तक नहीं पता होता है कि उसके भाई समान गुरू अक्षय खन्ना उर्फ रहमान डकैत की हत्या के पीछे हमजा का हाथ है। शोक में डूबे हुए उजैर ने हमजा ने गले लगाया था कि वह उसका हमदर्द है। लेकिन असली कातिल वही होता है।
ISI और मेजर इकबाल ने किया विश्वासघात
फिल्म की कहानी में अर्जुन रामपाल उर्फ ISI के मेजर इकबाल को हमजा गुमराह करता है। वह मेजर को झूठी बता देता है कि उजैर बलोच भारत का जासूस है जो भारत को जानकारी दे रहा है। इस धोखे की वजह से मेजर, उजैर को खत्म करने का प्लान बना लेता है ।
दुबई में कराई गिरफ्तारी
फिल्म में हमजा यह कहकर उजैर को धोखा देता है कि वह दुबई जा रहा है। असल में वह सीक्रेट तरीके से अधिकारियों को इसकी जानकारी दे देता है। इसके बाद उजैर बलोच को ईरानी पासपोर्ट के साथ दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।
कौन हैं दानिश पंडोर?
दानिश पंडोर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में बतौर मॉडलिंग से की थी। उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है’ जैसे टीवी शोज और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी फेमस वेब सीरीज में काम किया है। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म ‘धुरंधर’ रही है। इसमें उन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभया है, गैंगस्टर वाले किरदार ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.