लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Gen-Z के बीच अपनी पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल करते हुए गुरुवार (6 अगस्त 2026) को इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (मुझसे कुछ भी पूछिए) सत्र की शुरुआत की. इस दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से उनके फेवरेट बीजेपी नेता का नाम पूछा. इस पर उन्होंने कहा कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह को बहुत पसंद करते हैं, वे ‘कूल’ हैं और उनका इतिहास सेना से जुड़ा रहा है. इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए ‘हैलो अंकल अमरिंदर’ कहकर उनका जिक्र किया.
राहुल गांधी ने Gen-Z के सवालों का दिया जवाब
राहुल गांधी ने युवाओं से इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपने सवाल भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे. उन्होंने अपनी इस पहल का लिंक सोशल मीडिया मंच प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कहा, ‘छात्रों, Gen-Z, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं. इंस्टाग्राम पर मुझसे कुछ भी पूछिए, मैं जितने संभव होंगे उतने सवालों के जवाब दूंगा.’
यह पहल ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन छात्रों के एक ग्रुप से मुलाकात की थी, जिन्होंने पिछले महीने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और 20 जुलाई को कथित पुलिस कार्रवाई का सामना किया था.
कौन हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह?
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 नवंबर 2021 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया था. उन्होंने सोनिया गांधी को अपना भेजा था. उन्होंने 18 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और फिर पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) नाम से नई पार्टी बनाई थी. 19 सितंबर 2022 को वह बीजेपी में शामिल हुए और अपनी पार्टी PLC का भी बीजेपी में विलय कर दिया था.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि झारखंड समेत सभी सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए कदम उठाने चाहिए. राहुल गांधी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक Gen-Z युवा के सवाल के जवाब में यह भी कहा कि उन्होंने कोटा और देहरादून में छात्रों का विषय उठाया है और आठ अगस्त को प्रयागराज जाकर भी छात्रों के बारे में बात करेंगे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.