भारत को ड्रॉ पर रोक सकती है
मुख्य चयनकर्ता समीउल्लाह खान ने कहा, ”व्यावहारिक रूप से भारत को कम से कम ड्रॉ पर रोकना हमारे लिए अहम होगा। हमारे पास वेल्स को हराने की क्षमता है लेकिन सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड होगा जिसकी रैंकिंग काफी ऊंची है। वहीं एफआईएच रैंकिंग में हम फिलहाल 12वें स्थान पर हैं।”
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान समीउल्लाह ने बताया कि टीम निदेशक और मुख्य कोच हरमन क्रूइस सीधे नीदरलैंड में टीम से जुड़ेंगे जहां वह टूर्नामेंट से पहले की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने क्रूइस की सहायता के लिए दो विदेशी कोच बॉब जोहान वेल्डहॉफ और क्रिस्टोफर बोवेन को भी शामिल किया है। समीउल्लाह के अनुसार टीम का चयन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और हाल में नियुक्त विदेशी कोचिंग स्टाफ ने मिलकर किया है।
भारत भी पाकिस्तान के ग्रुप में शामिल है और समीउल्लाह को भरोसा है कि उनकी टीम भारत को ड्रॉ पर रोक सकती है। पूल डी में इंग्लैंड और वेल्स अन्य टीमें हैं। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। समीउल्लाह ने कहा कि मौजूदा घरेलू सीरीज में दक्षिण कोरिया के खिलाफ पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। पाकिस्तान ने चार मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
स्ट्राइकर अबु बकर महमूद नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम के कप्तान होंगे। राष्ट्रीय हॉकी चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान अम्माद शकील बट को भी टीम में रखा है।
पाकिस्तान टीम :
अबु बकर महमूद (कप्तान), वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सूफियान खान, मोईन शकील, अब्दुल वाहिद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजांफर अली, अम्माद शकील बट, मुहम्मद हमादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अली रजा, अब्दुल मनन, मुहम्मद अम्माद
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.