Pranit More 370 Biryani Controversy: इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का नाम काफी सुर्खियों में है। अपने एक शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले मजाक को लेकर इंटरनेट पर इतना बवाल मचा हुआ है कि लोग अब उनके शोज को बंद करने की मांग कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर प्रणीत मोरे कौन हैं, उनका संघर्ष क्या रहा है और वो बार-बार विवादों में क्यों आ जाते हैं।
प्रणीत सेलेब्रिटीज को ‘रोस्ट’ करके मशहूर हुए हैं। इन दिनों वो अपने ‘क्रॉस जोक्स’ यानी फूहड़ और अमर्यादित कॉमेडी को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वो इस वजह से फंसे हों। जब प्रणीत टीवी के मशहूर शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बने थे, तब भी उनके पुराने विवाद सामने आए थे। शो के होस्ट सलमान खान ने प्रणीत को उनके ‘बिलो-द-बेल्ट’ जोक्स के लिए कड़ी फटकार लगाई थी।
सलमान ने प्रणीत को सख्त हिदायत दी थी कि ऐसा मजाक न करें और समझाया था कि ‘अपना नाम बनाने के लिए किसी और को नीचा दिखाना गलत है।’ लेकिन ऐसा लगता है कि स्टारडम के नशे में प्रणीत ने इस हिदायत को भुला दिया और एक बार फिर भद्दे जोक्स की वजह से मुसीबत में घिर गए हैं।

कौन हैं प्रणीत मोरे और कैसे हुए मशहूर?
प्रणीत एक बहुत ही लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। उन्होंने यूट्यूब और लाइव शोज के जरिए अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। वो अपनी कॉमेडी में मिडिल क्लास परिवारों की आदतों, रिश्तों, पारिवारिक किस्सों और भारतीय जीवनशैली को बहुत ही सादगी से पेश करते हैं। उनकी पंचलाइन इतनी सटीक होती है कि दर्शक आसानी से उनसे जुड़ जाते हैं।
2019 से लेकर 2023 तक प्रणीत ने बतौर रेडियो जॉकी काम किया। रेडियो की दुनिया ने उन्हें ऑडियंस से बात करने और कनेक्ट करने का हुनर सिखाया। उनके स्टैंडअप स्पेशल ‘बाप को मत सिखा’ और ‘बैक बैंचर्स’ बहुत बड़े हिट साबित हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘महाराष्ट्रीयन भाऊ’ कहकर बुलाते हैं।

मुंबई की चॉल से लेकर स्टारडम तक का सफर
प्रणीत का जीवन शुरुआत से इतना आसान नहीं था; उनका बैकग्राउंड बहुत ही साधारण और संघर्ष भरा रहा है। प्रणीत का बचपन मुंबई के दादर इलाके की एक चॉल में बीता। उनके पिता BEST की बसों में कंडक्टर की नौकरी करते थे। एक बार हादसे में उनके पिता के पैर में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। पिता की नौकरी जाने के बाद घर चलाने के लिए प्रणीत की मां ने टिफिन सर्विस शुरू की।
बाद में उनके पिता ने एक बिजनेस शुरू किया, लेकिन वह चल नहीं पाया। नौबत यहां तक आ गई कि उन्हें अपना घर और दुकान दोनों बेचने पड़े और पूरा परिवार किराए के मकान में रहने लगा। इन हालातों के बीच प्रणीत ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई। रेडियो जॉकी बनने से पहले उन्होंने एक कार शोरूम में बतौर सेल्समैन भी काम किया।

अपने इस संघर्ष भरे दौर से निकलकर जब प्रणीत ने स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा, तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, उनका हालिया विवाद इस बात पर सवाल जरूर खड़े करता है कि क्या कॉमेडी और मशहूर होने की आड़ में किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल सही है या गलत?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.