Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई उतार चढ़ाव आने वाले हैं। जानिए शो के अपकमिंग एफिसोड्स के ट्विस्ट।
लीला और वसुंधरा में होगी टक्कर
रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक तरफ जहां घर में किंजल और श्रुति के बीच किचन में काम करने को लेकर खींचतान होगी। वहीं दूसरी तरफ लीला और वसुंधरा कोठारी झूले की बात पर बच्चों की तरह लड़की नजर आएंगी। प्रेम कोठारी का एटिट्यूड और घमंड बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। गुस्से में कई बार प्रेम और दिग्विजय की टक्कर होगी, क्योंकि वह हमेशा की तरह अनुपमा और परिवार के बाकी बुजुर्गों से बदतमीजी करता नजर आएगा।
बिग बॉस बना अनुपमा का घर
बिग बॉस हाउस की तरह हमें अनुपमा सीरियल में भी कई अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज में अलग-अलग चीजें होती नजर आएंगी। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक तरफ जहां ऐसी सिचुएशन में भी अनुपमा पूरे परिवार के लिए खाना बनाती और सभी को यह समझाती नजर आएगी कि वो यहां पर क्यों एक साथ जमा हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ शाह और कोठारी परिवार के लोगों को इस बात से खास फर्क नहीं पडे़गा। वो आपस में अपनी-अपनी चीजों को लेकर भिड़ते और बहस करते दिखेंगे।
कॉम्पटिशन में कौन मारेगा बाजी?
झगड़े का लेवल उस वक्त कई गुना बढ़ जाएगा जब वसुंधरा कोठारी और लीला में तना-तनी हो जाएगी। लीला आकर अनुपमा से साफ कह देगी कि वह उस वसुंधरा कोठारी का हुक्म किसी सूरत में नहीं मानेगी। घर की सिचुएशन इतनी ज्यादा तनावपूर्ण होगी कि गुस्से में अनुपमा की तबीयत बिगड़ने लगेगी। शो की हेल्थ एंड सेफ्टी टीम को अनुपमा का हेल्थ टेस्ट करते दिखाया गया है। अब देखना यह है कि प्रांशी की सेहत के लिए पूजा करने को एक साथ जुटे दोनों परिवारों में कॉम्पटिशन में कौन बाजी मारता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.