भारत की कुछ जगह वाटरफॉल देखने के लिए फेमस हैं। बारिश के मौसम में इन वाटरफॉल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आपको भी इनके बारे में जरूर जाना चाहिए।
1) दूधसागर वाटरफॉल्स, गोवा
गोवा-कर्नाटर बॉर्डर पर बना दूधसागर वॉटरफॉल मानसून के समय पर पहाड़ों से बहुत तेजी से गिरता है। जिसकी वजह से ये दूध की धार जैसा दिखाई देता है और इसी वजह से इसका नाम दूधसागर पड़ा। यह फॉल मांडोवी नदी के ऊपरी फ्लो से जुड़ा है और घने जंगलों से घिरा हुआ है। बारिश के समय इसका तेज फ्लो सुंदर दिखता है लेकिन इस समय पर फॉल के आसपास घूमते समय स्थानीय सुरक्षा नियमों को फॉलो करना जरूरी है।
2) शिवनसमुद्र वाटरफॉल्स, कर्नाटक
शिवनसमुद्र कावेरी नदी पर बना एक शानदार ट्विन वॉटरफॉल है। यहां नदी दो प्रमुख धाराओं में बंटकर गगनचुक्की और भराचुक्की वाटरफॉल बनाती है। बारिश के समय पर इसके आसपास की हरियाली झरने की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
3)केम्प्टी वाटरफॉल्स, उत्तराखंड
मसूरी के पास स्थित केम्प्टी फॉल्स उत्तराखंड के सबसे फेमस झरनों में से एक है। यह मसूरी से लगभग 15 किमी दूर है, पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ ये झरना दिखने में काफी अच्छा लगता है। झरने के नीचे नहाने के लिए एक खास जगह है। झरने की वजह से इसके आसपास का एरिया भी गीला रहता है। भारी बारिश के दौरान फिसलन और तेज पानी के कारण सावधानी जरूरी है।
4) चित्रकोट वाटरफॉल्स, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित चित्रकोट वाटरफॉल इंद्रावती नदी पर बना है। इसे अक्सर ‘भारत का मिनी नियाग्रा’ कहा जाता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच, खासकर बारिश के दौरान झरना अपने विशाल और शक्तिशाली रूप में दिखाई देता है।
5) बारेहीपानी वाटरफॉल्स, ओडिशा
बारेहीपानी जलप्रपात ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल इलाके में स्थित है। ओडिशा पर्यटन के मुताबिक इसकी ऊंचाई लगभग 399 मीटर है, जिससे यह भारत के सबसे ऊंचे फॉल्स में शामिल है।
नोट-बारिश के दिनों में यकीनन वाटरफॉल काफी ज्यादा सुंदर दिखते हैं लेकिन भारी बारिश में पानी के बहाव के दौरान फिसलन और तेज पानी के कारण सावधानी जरूरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.