Who is Dev Chaudhary: देव चौधरी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नई दिल्ली टाइगर्स की ओर से खेले। वह दो मैचों में मैदान पर उतरे। उनकी बैटिंग और फील्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है।
ओपनिंग करने आए, शून्य पर हुए आउट
देव 16 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ शून्य पर आउट हुए, जिसके बाद बैटिंग ऑर्डर में टॉप पर उनकी जगह सवालों के घेरे में आ गई। क्रिकेट फैंस ने उनके अनुभव, उनकी तकनीक और ओपनिंग के लिए भेजना पर हैरानी जताई। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या देव ने सीनियर लेवल पर कुछ प्रदर्शन करके दिखाया है, जो डीपीएल में पारी की शुरुआत करने के लिए भेज दिया गया। उनके बैटिंग स्टांस ने काफी ध्यान खींचा। उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरा मैच 19 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस के खिलाफ खेला, जिसमं 24 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए।
देव के करियर को बहुत कम जानकारी
देव के सिलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह डीपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं थे जबकि कुछ में गया कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक लाख रुपय में अपने साथ जोड़ा। डीपीएल से पहले देव के क्रिकेट करियर को लेकर सार्वजनिक तौर पर बहुत कम जानकारी है। एक यूजर ने कमेंट किया, ”यह फ्रॉड देव चौधरी ठीक से बल्ला भी नहीं पकड़ सकता लेकिन वह दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहा है नॉन स्ट्राइकर का रिएक्शन देखिए।” अन्य ने लिखा, ”वह दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा है। जरा उसकी दौड़ने और गेंद पकड़ने की तकनीक तो देखिए। उसे ठीक से दौड़ना भी नहीं आता, फिर भी वह डीपीएल में चुना गया।”
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि देव चौधरी का नाम 2021 के डीडीसीए अंडर-19 शुरुआती ट्रायल डॉक्यूमेंट में है, जिसमें उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर लिस्ट किया गया था। डॉक्यूमेंट में उन्हें मध्यक्रम बल्लेबाज बताया गया, जो राइट आर्म सीम बॉलिंग कर सकता है। हालांकि, अभी इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है कि खिलाड़ी ने किसी भी तरह के सिलेक्शन फ्रॉड किया। दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) या नई दिल्ली टाइगर्स की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.