भारतीय खाने में मसाले का रोल सबस् ज्यादा होता है। अच्छे स्वाद के लिए मसालों को सही समय पर डालना भी बहुत जरूरी है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि सब्जी में रोजाना इस्तेमाल होने वाल 8 मसाले कब डालें।
सब्जी में मसाले कब डालें
1) गरम मसाला कब डालें- सब्जी में गरम मसाला पाउडर का स्वाद काफी अच्छा लगता है। इसे हमेशा आखिर में डालें। ध्यान रखें इसे गैस बंद करने से 1–2 मिनट पहले डालना चाहिए। इससे मसाले की खुशबू और स्वाद बना रहता है।
2) हल्दी कब डालें- हल्दी इंडियन खाने की जान है। हल्दी को तेल या घी में शुरुआत में भूनें। इससे उसका कच्चापन खत्म होता है और रंग भी अच्छा आता है।
3) धनिया पाउडर कब डालें- धनिया पाउडर को प्याज-टमाटर भुनने के बाद डालें। इसे डालने ेक बाद थोड़ा पानी छिड़ककर भूनने से मसाला नहीं जलता।
4) कसूरी मेथी कब डालें- इसका इस्तेमाल ग्रेवी भूनने के बाद करें। ध्यान रहे कि कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसलकर आखिर में डालें। इससे सब्जी और ग्रेवी की खुशबू कई गुना बढ़ जाती है।
5) हींग कब और कितनी डालें- हींग को जीरा के साथ ही डालें और इसकी मात्रा सिर्फ 1 चुटकी रखें। अगर हींग असली होती तो कम मात्रा में ही पर्याप्त होती है। ज्यादा हींग डालने से स्वाद कड़वा हो सकता है।
6) जीरा कब डालें-जीरा हमेशा शुरुआत में डाला जाता है। इसे तेल गर्म होने पर ही डालें। और इसके चटकते ही बाकी चीजें डाल दें, इससे जीरा नहीं जलेगा।
7) साबुत मसाले कब डालें- साबुत मसाले हमेशा सबसे पहले गर्म तेल या घी में डालें। इससे उनका पूरा फ्लेवर खाने में अच्छी तरह से आता है।
8) लाल मिर्च कब डालें- लाल मिर्च पाउडर को धनिया पाउडर के साथ शुरुआत में ही डाल सकते हैं। इसे डालते समय थोड़ा पानी मिलाकर भूनें। इससे मसाले का रंग चमकदार आता है और मिर्च जलती नहीं।
- कंफ्यूजन से बचने के लिए इसे आसान तरीके से समझ सकते हैं। आपको ध्यान रखना होता है कि सबसे पहले खड़े मसाले यानी जीरा, तेजपत्ता,लौंग जैसी चीजें डाली जाती हैं। फिर बेसिक पिसे मसाले जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है और अंत में गरम मसाला या कसूरी मेथी डाली जाती है।
- ग्रवी का स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में 1 छोटा चम्मच घी, थोड़ा हरा धनिया और थोड़ा गरम मसाला डालें। इससे ग्रेवी का स्वाद और खुशबू दोनों अच्छी आती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.