पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की किस्मत धोखा दे गई। वे अपने करियर का 33वां शतक लगाने से चूक गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 88 रन की पारी खेली और शतक से केवल 12 रन दूर थे तभी रन आउट हो गए।
शतक से चूके बाबर आजम, हुए रन आउट
लंबे समय बाद पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे बाबर आजम ने इस मुकाबले में पहली पारी में 88 रन बनाए, लेकिन वह अपना शतक से चूक गए। पाकिस्तान के कप्तान शतक बनाने से 12 रन दूर रह गए। उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 147 गेंद का सामना करते हुए 88 रन 10 चौके और एक छक्के की मदद से 59.86 की स्ट्राइक रेट से बनाए। बाबर आजम की किस्मत ने साथ नहीं दिया। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उन्हें ब्रैंडन किंग ने रन आउट किया। पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम ने पहली पारी में 23 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी।
33वां शतक नहीं बना पाए पाकिस्तान के कप्तान
पाकिस्तान के कप्तान और दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में शुमार बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 64 मैच खेले हैं, जिसमें 117 पारियों में 43.46 की औसत से 4650 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 9 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। आज के मैच में अगर वह शतक लगाते तो यह उनका दसवां शतक होता। बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में 20 और T20 क्रिकेट में तीन शतक लगाए हैं। उनके नाम कुल 32 शतक दर्ज हैं। वे अपने 33वें शतक से चूक गए। मैच में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों बराबर की स्थिति में नजर आ रहे हैं। पहला मैच वेस्टइंडीज के हाथों 90 रन से हारने के बाद क्या पाकिस्तान इस मैच में वापसी कर पाएगा देखना दिलचस्प होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.