प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट से पीएम मोदी का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर गदर मचा रहा है। वीडियो में वो ओटीटी की सुपरहिट सीरीज पंचायत के दो सबसे पॉपुलर किरदारों बिनोद और बनराकस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने जैसे ही इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, वैसे ही यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
पीएम मोदी ने वीडियो शेयर किया
प्रधानमंत्री मोदी इस बात को बहुत अच्छे से समझते हैं कि देश का यूथ आज क्या देखना पसंद करता है। जब उन्होंने पंचायत सीरीज से घर-घर में मशहूर हुए बनराकस (दुर्गेश कुमार) और बिनोद (अशोक पाठक) को इवेंट में देखा, तो वो खुद को उनसे बात करने से रोक नहीं पाए। पीएम मोदी ने उनके साथ न सिर्फ खास बातचीत की, बल्कि इसका एक वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बिनोद के साथ कुछ बातें…।”
इसे भी पढ़ें: जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story
फैंस बोले, “देख रहा है न बिनोद…”
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी है। इन हजारों कमेंट्स के बीच एक ऐसा कमेंट आया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यह कमेंट किसी और का नहीं बल्कि खुद बिनोद का रोल प्ले करने वाले एक्टर अशोक पाठक का था। उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “इस प्रेम और आशीर्वाद का तहे दिल से आभार…।” इसके बाद से फैंस पंचायत सीरीज के मीम्स और डायलॉग्स शेयर करके इस रील पर लगातार मजे ले रहे हैं।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.