पाकिस्तान ने साथ खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के बीच स्वदेश भेज दिया। पाकिस्तान टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बदलाव के बाद पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है।
‘मेरे दोस्त बाबर आजम के लिए…’
पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, ”जब हर मैच से पहले कप्तान का इंटरव्यू होता है, तो इंटरव्यू लेने वाला शख्स टीम में हुए बदलावों के बारे में पूछता है। मेरे दोस्त बाबर के लिए यह बहुत लंबा इंटरव्यू हो सकता है! शायद टॉस एक रात पहले शुरू हो जाना चाहिए?” पीटरसन की पोस्ट पर क्रिकेट फैंस ने दिलचस्प अंदाज में रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट किया, ”शायद उस सवाल को नजरअंदाज ही कर दें।” इंटरव्यू लेने वाले के लिए यह बहुत आसान है। अगर वह ‘एक्स’ पर होगा तो यह पूछने की कोशिश नहीं करेगा।” अन्य ने कहा, ”हाहाहा…आपको इंटरव्यू के बजाय मैच समरी मिलेगी।”
PCB ने इन खिलाड़ियों को स्वदेश भेजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज किया है। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी- साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। इन सात खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं जबकि रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है। बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला टेस्ट पारी और 103 रनों से जीता था जबकि पाकिस्तान को लॉर्ड्स में दूसरे मैच में 194 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संशोधित टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.