साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता पवन कल्याण इस साल अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनको पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। पवन कल्याण न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में सफल रहे, बल्कि उन्होंने राजनीति में जब कदम रखा, तो वहां भी फेमस हुए। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता पवन कल्याण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
आंध्र प्रदेश के बापटला में 02 सितंबर 1971 को पवन कल्याण का जन्म हुआ था। उनका असली नाम कोन्निडेला कल्याण बाबू है। इनके पिता का नाम कोनिडेला वेंकट राव था, जोकि एक अभिनेता थे। वहीं 60 के दशक में उन्होंने फिल्मों में काम किया था। पवन कल्याण को अभिनय विरासत में मिला था।
फिल्मी सफर
साल 1997 में तेलुगु फिल्म ‘गोकुलामलो सीता’ से पवन कल्याण ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद अभिनेता ने ‘बद्री’, ‘जॉनी’, ‘गोपाला गोपाला’, ‘अन्नावरम’, ‘पुली’, ‘वकील साबट, ‘अत्तरिन्तिकी दारेदी’, ‘भीमला नायक’ और ‘गब्बर सिंह’ जैसी हिट फिल्में दीं। फैंस के बीच पवन कल्याण का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।
सियासी सफर
साल 2008 में उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी की पार्टी ‘प्रजा राज्यम’ के अध्यक्ष के रूप में सियासी सफर की शुरूआत हो रही है। साल 2014 में एक्टर ने अपनी खुद की पार्टी ‘जनसेना’ बनाई थी। जिसने साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया था। फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में 21 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए सभी सीटें जीती थीं। जिसके बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम का पद मिला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.