चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, पंजाब सरकार अपनी हर नाकामी के लिए के केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराती है। इनका तो ये हाल है कि अगर पंजाब में किसी के घर लड़की पैदा हो जाये तो इसके लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हैं अगर लड़का हो जाये तो हम जिम्मेदार हैं। अश्विनी शर्मा के इस बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक के दिए इस बयान पर भाजपा को घेरा और आरोप लगाए। इसके बाद अश्विनी शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी।
क्या कहा भाजपा विधायक ने
गुरुवार को जब सदन में ‘ध्यान आकर्षित करने वाले प्रस्तावों’ पर चर्चा हो रही थी, तब भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा, “अगर लड़का पैदा होता है, तो आप कहते हैं कि यह आपकी मेहनत का नतीजा है। लेकिन जब लड़की पैदा होती है, तो आप कहते हैं कि ये केंद्र सरकार की गलती है।” उन्होंने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, “मैं यह बात माफ़ी मांगते हुए कह रहा हूं।”
उन्होंने सदन में कहा, “राज्य में अवैध खनन की क्या स्थिति है? आपकी योजना ‘जिसदा खेत, उसदी रेत’ (यानी रेत उस व्यक्ति की है जिसकी ज़मीन है) का क्या हाल है, यह बताइए। ज़मीनी हक़ीक़त का पता लगाइए। जो कोई भी अवैध खनन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता चुप कराने के लिए धमकाते हैं।”
देखें वीडियो
बयान पर विधानसभा में हंगामा
गुरुवार को मॉनसून सत्र के चौथे दिन, पंजाब विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अश्वनी शर्मा की महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ। वे सत्ता पक्ष के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि केंद्र सरकार ने पंजाब को फंड देना बंद कर दिया है।
आम आदमी पार्टी का सख्त एतराज
आम आदमी पार्टी ने अश्विनी शर्मा से बयान पर सख्त नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने को कहा।
अश्विनी शर्मा ने दी सफाई
अश्विनी शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा, ये एक कहावत है अगर फिर भी स्पीकर को ये असंसदीय लगता है तो इसे कार्रवाई से हटा दिया जाए। बाद में अश्वनी शर्मा ने कहा कि मैं एक कहावत के माध्यम से उदाहरण दे रहा था अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं खेद प्रकट करता हूं। लेकिन जब बरनाला में महिलाओं पर लाठीचार्ज हुआ तब ये लोग कहां थे।
ये भी पढ़ें:
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का ऐलान, सीएम भगवंत मान के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.