Last Updated:
EPFO Balance Check : सरकार ने देश के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों के लिए चालू वित्तवर्ष की ब्याज दरें तय कर दी हैं. इसकी ब्याज दर एक बार फिर सवा 8 फीसदी पर बरकरार रखी गई है. अब सवाल यह है कि ब्याज की रकम को कैसे और कब खाते में ट्रांसफर किया जाता है.
सरकार चालू वित्तवर्ष के लिए पीएफ खाते पर सवा 8 फीसदी ब्याज देगी.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर साल अपने सब्सक्राइबर के खाते में ब्याज को जमा करता है. ब्याज दर जमा करने से पहले वित्त मंत्रालय और ईपीएफओ हर वित्तवर्ष के लिए ब्याज दरें तय करते हैं और फिर उसे सभी खाताधारकों के अकाउंट में क्रेडिट करते हैं. पिछले कुछ साल से पीएफ की ब्याज दर सवा 8 फीसदी पर बरकरार है. लिहाजा इस वित्तवर्ष की समाप्ति पर ईपीएफओ इस ब्याज दर को सभी खाताधारकों के अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.
कैसे तय होती है पीएफ की ब्याज दर
ईपीएफओ भले ही पीएफ की ब्याज दर सालाना आधार पर अकाउंट में ट्रांसफर करता है, लेकिन इसकी गणना हर महीने के आधार पर की जाती है. ईपीएफओ खाताधारक के खाते में हर महीने के बैलेंस के हिसाब से ब्याज तय करता है और उसे महीने दर महीने जोड़कर साल के आखिर में खाते में ट्रांसफर किया जाता है. लिहाजा आपके खाते में हर महीने जमा होने वाली पीएफ की रकम पर उसी महीने से ब्याज भी मिलता शुरू हो जाता है और सभी को जोड़कर साल के आखिर में कुल 12 महीने का ब्याज डाल दिया जाता है.
कब खाते में आता है ब्याज का पैसा
पीएफ खाते पर ब्याज की गणना महीने के आधार पर की जाती है. लिहाजा वित्तवर्ष के समाप्त होने तक इसकी गणना चलती रहती है और जब 31 मार्च को वित्तवर्ष खत्म हो जाता है तो पूरे साल का ब्याज महीने के आधार पर कैलकुलेट करके उसे खाताधारक के अकाउंट में डिपॉजिट कर दिया जाता है. आमतौर पर ब्याज की रकम अगले वित्तवर्ष के शुरू होने के बाद जुलाई से दिसंबर के बीच जमा की जाती है. अगर इस दौरान आप जॉब बदलते हैं तो पुराने खाते का पैसा और उस पर मिलने वाला ब्याज नए पीएफ खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
कैसे चेक कर सकते हैं बैलेंस
- सबसे पहले ईपीएफओ के ऑफिशियल पोर्टल epfindia.gov.in पर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- फिर View Passbook पर क्लिक करें.
- यहां सालाना इंटरेस्ट क्रेडिट एंट्री दिखेगी (जैसे Interest Credit for FY 2025-26).
- ट्रांसफर स्टेटस चेक करने के लिए Track Claim Status पर जाएं.
- UAN डालकर चेक करें (ट्रांसफर क्लेम का स्टेटस दिखेगा).
- UMANG ऐप या EPFO मोबाइल ऐप से भी पासबुक और स्टेटस चेक कर सकते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.